चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार, मेड इन इण्डिया के तहत खुद ही प्रडक्शन स्टार्ट करेंगी एथोमार्ट की फ़ाउंडर रश्मि पाण्डेय

ग्रेटर नोएडा :  अभी भारत और चाइना के बीच चल रहे विवाद और भारत के वीरों की शहादत को लेकर देश में बहुत आक्रोश है। सभी अपने अपने तरीके से चाइना से बदला लेना चाहता है। इसी मुहिम में एक मुहिम बायकॉट चाइना का भी चल रहा है जिसके अन्तर्गत सभी चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर रहे हैं, और इसी मुहिम का साथ देते हुए एथोमार्ट ने भी यह निर्णय लिया है कि अब वह चाइनीज वस्तुओं का आयात रोक देगा। एथोमार्ट का व्यवसाय कुछ हद तक चाइना पर आश्रित है, बावजूद इस के उसने यह निर्णय लिया है कि अब वह अपने व्यवसाय को पूरी तरह घरेलू बनाते हुए अपने व्यवसाय की सभी वस्तुओं का निर्माण लोकल ही करेंगे जिससे वह अपने मजदूर भाइयों के लिए रोजगार भी उत्पन कर पाएंगे और आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में अपना थोड़ा योगदान भी देंगे। एथोमार्ट की फ़ाउंडर रश्मि पाण्डेय जी एक समाज सेवी भी है उन्होंने कहा कि वह भारत में बनी ही वस्तुओ को ही समर्थन करेंगी। और वह कोशिश कर रही है की मेंड इन इण्डिया के तहत खुद ही प्रडक्शन स्टार्ट करेंगी, जिस से यहाँ लोगों को ज़्यादा से ज्यादा रोज़गार भी मिल सके। साथ ही साथ उनकी ट्रस्ट लोगों को रोज़गार की दिशा में प्रशिक्षित कर रही है जिसमें सिलायी , कढ़ाई , कटिंग , कम्प्यूटर चलना , ब्यूटिशन इत्यादि सम्मिलित है। जिसमें काफ़ी लोगों को रोज़गार मिलने की सम्भावना है।

यह भी देखे:-

होम इंडस्ट्री की चकाचौंध बिखेर सम्पन्न हुआ एचजीएच इंडिया 2021
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
आगामी 18 फ़रवरी को होने वाली शारदा हाफ मैराथन की तैयारी जोरों पर
भाजपा स्थापना दिवस पर जेवर मंडल के हर बूथ पर मना उत्सव, प्रिंस भारद्वाज ने बताया संगठन का विजन
क्षेत्रीय सासंद द्वारा कौशल विकास केन्द्र का कैम्प आयोजित करने की माँग
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
कोविड 19 के चलते देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटैलिटी ट्रेड शो, आईएचई 2020 अब वर्चुअल मोड पर
संगत पंगत सर्व समाज के लिए लाभकारीः आरके सिन्हा
मामूली कहासुनी में दोस्त को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को वृन्दाकरात का समर्थन
निर्माणधीन एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी में जुट गया यमुना प्राधि...
नौकरी नहीं मिली तो पंखे से लटक कर दे दी जान
Covid India Updates: देश के 18 जिलों में 4 हफ्ते से बढ़ रहे मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
फर्जी वीडियो मामले में ट्विटर के एमडी की याचिका पर सुनवाई आज, फर्जी वीडियो चलाने का आरोप
यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन