जेवर पुलिस ने हत्यारे पति को भेजा जेल
जेवर । कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हुई पत्नी रेखा की हत्या के आरोप मे पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है कोतवाली पुलिस मृतका की सास की तलाश कर रही है । गांव करौरा थाना पहासू जिला बुलंदशहर निवासी जगदीश शर्मा की पुत्री रेखा 30 वर्ष जो दो बच्चो की माॅ थी रेखा ने अपने पति व दो बच्चो को छोड़कर दो वर्ष पूर्व मोहल्ला बनीईसराईल जेवर निवासी जितेन्द्र से प्रेम विवाह किया था जितेन्द्र नशेड़ी किस्म का था कि मंगलवार की दोपहर पति पत्नी मे आपसी विवाद हो गया और जितेन्द्र ने रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिये श्मशान घाट ले गया जिसकी भनक पुलिस को लग गयी थी कोतवाली पुलिस ने पत्नी रेखा के हत्यारे पति जितेन्द्र को दबोच लिया था ।
घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई चन्द्र पाल उर्फ चन्दू ने जितेन्द्र व मृतका की सास शकुंतला के खिलाफ जेवर कोतवाली मे दर्ज करायी थी कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी जितेन्द्र को जेल भेजा है तो उधर पुलिस हत्या के आरोप मे फरार मृतका की सास की तलाश कर रही है ।
