भाजपा बिसरख मंडल का जनसंपर्क अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा : आज से भारतीय जनता पार्टी बिसरख मंडल ने आज से केंद्र की मोदी सरकार के 1 वर्ष और प्रदेश के योगी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय जिला अध्यक्ष विजय भाटी जी के निर्देशानुसार घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री रवि भदौरिया जी के नेतृत्व में किया।
इस कार्य में भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, दीपक कुशवाह, राहुल चौधरी महामंत्री जितेंद्र सेन एवं आदित्य भटनागर द्वारा सभी सेक्टर संयोजको को पत्रक एवं मास्क उपलब्ध कराए गए। सभी सेक्टर संयोजको मुख्यतः संजीव खन्ना, अर्चित चौधरी तथा जगन सिंह कपासिया, विपिन द्विवेदी, मनीष वर्मा, सुमेश त्यागी द्वारा यह सामग्री सभी बूथ स्तर तक पहुंचाई गई! बूथ स्तर पर सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार द्वारा इस कार्यकाल में किए गए विकास कार्य का लेखा जोखा पत्रक के माध्यम से लोगों को देना शुरू किया बूथ स्तर पर पदाधिकारियों अश्विनी पटेल, सुमित बसोया, आशीष दुबे, शिखा शर्मा, मिथलेश पटेल, केशवराज, विवेक सिंह, सौरभ शर्मा आदि ने बूथ अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं सहित मास्क व पत्रक का वितरण किया
