ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाये गये आॅपरेशन मुस्कान तृतीय के तहत नोएडा पुलिस ने 86 बच्चे बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा है।
एसएसपी लव कुमार ने आज दोपहर को एक प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए आॅपरेशन मुस्कान तृतीय चलाने का निर्देश दिया था। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए जनपद पुलिस ने 22 टीमें गठित की थी।
गुमशुदा व अपहित बच्चों के फोटो युक्त, बुकलेट सभी टीम को प्रदान किये गये थे। टीम ने भोपाल, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, ग्वालियर, अंबाला, बीकानेर, लुधियाना, जयपुर, हिसार, कोटा, रोहतक, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, कानपुर, इटावा, बस्ती, इलाहाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, मुगलसराय, झांसी, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गुड़गांव व फरीदाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी कर एक माह के अंदर 86 गुमशुदा/अपहित बच्चों को बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि बरामद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के इस कार्य में कई सामाजिक संगठनों ने भी विशेष सहयोग दिया है।
यह भी देखे:-
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की तकनीकी प्रतिभा ने यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में बटोरी सुर्खियाँ
13 साल बाद प्लॉट पर पजेशन मिलने पर आवंटियों के खिले चेहरे
एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए इन जगहों पर बने मतदान केंद्र, जानिए कहाँ करें वोटिंग
ग्रेनो प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावर किए सील
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीजीपी ने की बैठक, दूसरे राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए
प्राधिकरण सीईओ ने रखी ग्रेनो वेस्टवासियों के लिए सौगात की नींव , छह माह में तैयार हो जाएगा ग्रेनो व...
सिटी पार्क में खेली गई फूलों की होली, मथुरा के कलाकारों ने लठमार होली खेल समां बांधा, सीईओ का बड़ा ऐ...
इनर व्हील ग्रीन ग्रेटर नॉएडा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
आगामी 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 100% से ज़्यादा की दर से बढ़ सकता हैः एक्ज़िम बैंक
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने किया इंटरस्कूल खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मेज़बान टीम रही तीसरे स्थ...
यमुना प्राधिकरण में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम, विकास की झलक के साथ तिरंगे को दी सलामी
मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन
ग्रेटर नोएडा सेक्टर समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सीईओ से की शिकायत
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा महोत्सव-2024 का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह