रेरा से खरीदारों को नहीं मिल रही है मदद : ए.के. सिंह, खरीदार

उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा हर महीने करोड़ों खर्च के बावजूद फ्लैट खरीददार को कुछ नहीं मिलता? ए.के .सिंह एक  खरीदार हैं , उन्होंने बताया  — आप सबका ध्यान उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा के कार्यों के संदर्भ में कराना चाहता हूं। इस प्राधिकरण का गठन सरकार ने इसलिए किया था कि खरीददार जिनको बिल्डरों या किसी अन्य से उत्पीड़न किया गया हो या अन्याय हुआ हो तो वे अन्याय के खिलाफ यहां परिवाद दायर कर सके और न्याय पा सके। इस ऑफिस द्वारा कई निर्णयों लिए गए लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं लगा की खरीदार को न्याय यह प्राधिकरण दिलाने में सक्षम हुआ हो। क्या यह प्राधिकरण एक साजिश के तहत छोटे-मोटे निर्णय दे देता है जिसका क्रिनान्यवन तक नहीं होना होता है। क्या ऑनलाइन एमपी कोर्ट भी एक छलावा है? प्रश्न दो उठते हैं पहला की क्या ऑनलाइन समस्या खड़ी करने के लिए है या समस्या का निदान करना है, और दूसरा प्रश्न यह है कि क्या रेरा ऑफिस ग्रेटर नोएडा खरीदारों के हित में काम कर रही है या खरीदारों को बेवकूफ बनाकर किसी और के हित को साधा जा रहा है? रेरा ऑफिस एक छलावा है और बहुत ही सुनियोजित तरीके से उन्हीं को फायदा पहुंचाया जा रहा है जिनसे खरीदार परेशान हैं।

इस ऑफिस में काम करने वाले सारे अधिकारी सेवानिवृत्त वाले है उनको सरकारी सुविधाएं मिली हुई है, नौकर, चाकर, गाड़ी मिली हुई है अच्छी सैलरी मिल जाती है, ऑफिस मिला हुआ है, आगे इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है ना ही इन्हे अपनी नौकरी में प्रमोशन लेना है और ना ही कुछ और। यहां से सारे लोगों से संबंध बनता है ऐसे लोग क्या खरीदार का हित देखेंगे या सिर्फ यह टाइम पास करने के लिए आ गए हैं? क्या सरकार खरीददारों के हितों की रक्षा के लिए अपने सिस्टम को और तेज करेगी और न्याय दिलवाएगी या फिर उन्ही को फायदा दिलाने का काम होगा जिनके खिलाफ रेरा को बनाया गया था।

यह भी देखे:-

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत होंगे नए मुख्यमंत्री,शाम चार बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
“आपतकाल में सत्ता का दुरुपयोग" विषय पर लाइव गोष्ठी का आयोजन
‘स्पर्श ग्लोबल स्कूल’ की  प्राइमरी विंग  शुरू, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया उद्घाटन 
फ्लैट से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
Up Election 2022 , गौतमबुद्ध नगर में शाम 5 बजे तक जानिए मतदान प्रतिशत
रेयान स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली, बाजार और मॉल में पहुंचकर दिया संदेश: "नो टू क्रैकर्स, पटाखे नह...
पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ, इंडिया एक्सपो मार्ट को सुरक्षा बलों ने घेरा, सीएम य...
"पहले आओ पहले पाओ" की तर्ज पर यीडा ने निकाली 1239 फ्लैट की योजना
जी.एल. बजाज में आईईईई-2024 सम्मेलन का भव्य समापन, 361 शोधपत्रों पर हुई चर्चा
लॉक डाऊन का पालन करते गौरसिटी 1 में घरों में मनाया गया पर्यावरण दिवस
असम में पीएम मोदी- फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को लोगों ने दिया रेड कार्ड
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस पर निर्धन बच्चों में फलों का वितरण
नवजात बच्ची का शव मिला
लॉयड बिजनेस स्कूल और स्मार्टब्रिज का ऐतिहासिक सहयोग: छात्रों को मिलेगा उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और कर...
मायावती का केंद्र पर हमला: कहा- ऑक्सीजन की कमी से मौतें न होने का दावा दुर्भाग्यपूर्ण
भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली- यूपी में नई गाइडलाइंस जारी