दोषी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन : डॉ. राहुल वर्मा

जनपद गौतमबुद्धनगर में गत शुक्रवार को अस्पतालों के गैरजिम्मेदार रवैये के कारण हुई गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत से क्षुब्ध सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने इस हृदयविदारक घटना के दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कारवाई किये जाने को लेकर अपरजिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के दौरान संस्था की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गौतम ने कहा कि एक गर्भवती महिला इलाज के जनपद के आठ अस्पतालों मे 13 घन्टे तक घूमती रहती है और अस्पतालों द्वारा उसका इलाज ना किये जाने के कारण गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे ने दम तोड़ दिया।अस्पतालों के इस गैरजिम्मेदार रवैये ने बेहद असंवेदनशीलता का परिचय दिया है जो अक्ष्मय है। संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा दिये गये ज्ञापन में माननीय जिलाधिकारी से दोषी अस्पतालों पर सख्त कारवाई करने और पीडित परिवार हरसंभव आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की गयी है. साथ ही उन्होने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले में लिपापोती करने की कोशिश की गयी तो संस्था आन्दोलन को मजबूर होगी। ज्ञापन के दोरान महासचिव अनिल भाटी और रणवीर चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे।

यह भी देखे:-

पीएम ने मंत्रियों को किया आगाह: कोरोना से जंग अभी खत्म नहीं हुई, नियमों का पालन कराने वाला माहौल बना...
बंगाल: शाह का ममता पर निशाना, बोले- जब तक दीदी हैं, तब तक नहीं जाएगा मलेरिया-डेंगू
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जेवर में जोरदार स्वागत
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीजीपी ने की बैठक, दूसरे राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए
“भाजपा की ताकत उसका संगठन है, कार्यकर्ता हैं” — अरुण सिंह का संदेश, ग्रेटर नोएडा में स्थापना दिवस पर...
PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ग्रेटर नोएडा में जोमैटो की सुविधा ठप्प
दिल्ली: एलजी की शक्तियां बढ़ने से बेचैन क्यों हैं केजरीवाल, क्या बिखर जाएगा आम आदमी पार्टी का यह सपन...
सिनेमा का नया अध्याय: बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण (YEIDA ) को सौंपा नोएडा फिल्म सिटी का मास्टर प्ला...
शारदा विश्विद्यालय में "स्वस्थ जच्चा बच्चा " विषय पर संगोष्ठी
IHGF 2023 : हस्तशिल्प मेला का तीसरा दिन, 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, 14 प्रदर्शन खंड, क्षेत्रीय शिल्प औ...
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर मेकिंग और शपथ समारोह का आयोजन
सम्मति वेल्बीइंग सेन्टर, ग्रेटर नॉएडा को सीजीएचएस की मान्यता
महाराष्ट्र: मां को मारकर दिल-गुर्दा खाने वाले बेटे को सजा-ए-मौत, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर की थी...