फ्लैट बायर्स के हितों के लिए नेफोमा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

फ्लेट बॉयर्स एसोसिएशन नेफोमा ने विभिन्न बिल्डर परियोजनाओं में फंसे लाखों फ्लैट बॉयर्स की ईएमआई को बंद व ब्याज की माफ़ी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लेट बॉयर्स एसोसिएशन नेफोमा ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विभिन्न बिल्डर परियोजनाओं में फंसे लाखों फ्लैट बॉयर्स की ईएमआई को बंद व व्याज माफी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को लिख कर मांग की गई।

नेफोमा (नोएडा स्टेट फ़्लेट ओनर्स एसोसिएशन) ने पत्र में कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले 10 साल से लाखों फ्लैट बायर्स बिल्डरों द्वारा चालू की गई विभिन्न परियोजनाओं में फंसे हुए हैं और बैंक लोन के बोझ के तले दबे हुए हैं बहुत से फ्लैट बॉयर्स ऐसे हैं जिनको ना ही फ्लैट मिला है और ना ही बैंक ईएमआई से छुटकारा मिला है उनको आज की तारीख में घर का किराया भी देना पड़ रहा है जिससे उन पर तेहरी मार पड़ रही है।

आज जबकि कोरोना कोविड 19 चल रहा है आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है लोगों को अपना घर चलाने के लिए पैसे नहीं हैं बहुत से लोगों की नौकरियां चली गई हैं ऐसे में बैंकों द्वारा बार-बार यह दबाव बनाया जाता है की बैंक की किस्त समय पर दें ऐसे समय में एक दुखी फ्लैट बॉयर्स बैंक की किस्त कैसे अदा कर सकता है, फ़्लेट बॉयर्स के सामने बहुत बड़ी मुसीबत उत्पन्न हो गयी है वह अपने बच्चे पाले, स्कूल की फीस दे, घर का किराया दे या सिर्फ बैंक की ईएमआई दे।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि जब तक स्थिति मैं सुधार नहीं हो जाता जनजीवन सामान्य नहीं हो जाता तब तक बैंक की ईएमआई को रोका जाए और ब्याज को मांफ किया जाए।

यह भी देखे:-

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन निदेशकों को भेजा जेल
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,06,640 वादों का हुआ निस्तारण
दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का झाखीरा
MotoGP™ टीम ने BIC का सफल एडवांस रेकी किया
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले
सरदार पटेल स्मृति समारोह में गूंजे एकता के स्वर: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया युवाओं को प्रेरित
नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में हंगामा, पार्किंग को लेकर गार्ड ने युवक पर बरसाई लाठियां, एम्बुलेंस ...
अब बंजर भूमि पर भी होगी खेती , सबीर बायोटेक की ख़ास पहल
Bank Strike Today: बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल, SBI सहित कई सरकारी बैंकों में कामकाज रहेगा प्र...
हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्ध नगर ने मनाया योगी आदित्यनाथ जी का 50 वां  जन्मदिन 
अनियंत्रित होकर ट्राला पलटा, राहगीरों को हुई परेशानी
'मेट्रो मैन' चलाएंगे केरल में जीत की मेट्रो, जाने किस पार्टी से लडेंगे चुनाव
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपति ने जहर खाकर दी जान
मौसम अलर्ट : हल्के बादलों के बीच दिल्ली-NCR में बनी रहेगी गर्मी
कमाने वाली संतान नहीं है दुनिया में तो माता पिता को मिलेगी आजीवन पेंशन, जानें क्या है  EPFO पेंशन स्...
22 वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने दी जान