जी.एल. बजाज में ‘‘बीइंग मैकेनिकल इंजीनियर’’ पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित
ग्रेटर नोएडा : जी.एल. बजाज संस्थान के मैकेनिकल विभाग ने 28 व 29 जुलाई को ‘‘बीइंग मैकेनिकल इंजीनियर’’ पर दो दिवसीय सम्मलेन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए था। और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।
अनिल कुमार (उपाध्यक्ष, एलजी इंडिया), सुमित भाटिया (प्रौद्योगिकी प्रबंधक, एक्सेंचर) और रितेश पालीवाल (सहायक महाप्रबंधक, बीएमडब्लू-इंडिया) को विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार करने हेतु व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया।कैरियर व्यावसायिक और द्वष्टिकोण की आवश्यकता के बारे में व्याख्यानों द्वारा छात्रों को लाभ हुआ। छात्रों को प्रतिनिधियों से मिलने काअवसर प्राप्त हुआ। प्रोफेसर वी.आर. मिश्रा (विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) ने वक्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।