एडुको फुटसल चैंपियन ट्रॉफी पर गलगोटिया विल्स का कब्ज़ा, फैज़ान बने मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क – 2 स्थित एडुकोहाट के ग्राउंड पर आज एडुको फुट्साल चैंपियन ट्रॉफी का फ़ाइनल मैच खेला गया। गलगोटिया विल्स की टीम ने फैज़ान ज़हूर की बदौलत शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी टीम एनआईटी को 2-0 से शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया।

बता दें इस टूर्नामेंट में नॉलेज पार्क के 12 कालेजों की टीम ने हिस्सा लिया था। फ़ाइनल मैच में गलगोटिया विल्स और एनआईटी की टीम मैदान में आपस में भीड़ी। खेल शुरू होने के 8 वें मिनट में फैज़ान ज़हूर ने पहला और दूसरे हाफ में दूसरा गोल दागा। वहीँ एनआईटी की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और मैच गलगोटिया विल्स की झोली में डाल दिया।

गालगोटिया विल्स के फैज़ान ज़हूर ने पूरे टूर्नामेंट में 6 गोल दागकर मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बने।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2,000 रूपये की राशि का पुरस्कार और खिलाडियों को खान-पान के कूपन्स प्रदान किये गए। गालगोटिया विल्स के फैज़ान ज़हूर ने पूरे टूर्नामेंट में 6 गोल दागकर मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बने।

वीकेएम एडुकोहाट के संस्थापक विनय मित्तल, समृद्धि मित्तल ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कार वितरीत किये। इस मौके पर एडुको स्पोर्ट्स क्लब के प्रबंधक रोहित राय ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा एडुको स्पोर्ट्स क्लब का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए ऐसा मंच तैयार करना है जहाँ वो अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

एडुको फुटसल ट्रॉफी के सफल आयोजन में सरीम कुनैनीन, रोहित कुमार, यश मल्होत्रा, शिवांशु कुमार, हरप्रीत सिंह, शशांक सिन्हा, विशाल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

यह भी देखे:-

स्केटिंग चैंपियनशिप में एस्टर रोलर स्केटिंग अकैडमी के बच्चों ने जीते कई मेडल्स
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन
सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर-19: उमा पब्लिक स्कूल में प्री-क्वार्टर मुकाबलों की रोमांचक झलक
ओपन रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : चरण सिंह स्पोर्ट्स स्केटिंग अकैडमी के बच्चों ने कई मैडल जीते 
सेंट जोसफ स्कूल ग्रेनो, वार्षिक खेल उत्सव में प्राइमरी के बच्चों ने दिखाया जलवा
वाराणसी: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल से किया भारत भ्रमण
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमिनार, जापानी प्रशिक्षकों ने दिया विशेष प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग यूथ बालक/बालिका का कैंप का समापन
RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA FELICITATED INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONS
एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता : गलगोटिया की टीम बनी उपविजेता
एसएन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, वंडर्स ने एनसीआर को 176 रनों से रौंदा, सैम की भी एकतरफा जीत
RYAN BAGGED NATIONAL GAMES AND AWARD BADMINTON CHAMPIONSHIP
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
जानिए क्यों, ग्रेटर नोएडा के रोहित भाटी पर है देश को नाज़
गांव बिरौंडी के प्रिंस मावी ने फिटनेस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
क्रिकेट के मैदान में विवाद बना मौत की वजह, बैट से हमला कर युवक की हत्या