बाईक व नकदी लूट कर भाग रहे बदमाश एनकाउंटर में घायल
ग्रेटर नोएडा : डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया थाना जारचा में बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से थाना जारचा की पुलिस की मुठभेड़. मुठभेड़ जारी एक बदमाश घायल लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद. शेष बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी. घायल बदमाश का नाम मोहित है जो ग्राम बिलसुरी थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है. .घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है
वादी का नाम पंकज है जो खगोडा गांव के रहने वाले हैं। ग्राम रघुवीर घड़ी के निकट वादी को सिर में डंडा मारकर ₹500 और बाइक लूट लिया था. मौके से लूटी गई बाइक के अलावा एक अन्य बाइक भी बरामद हुई है जो घटना में इस्तेमाल हुई थी यह गाजियाबाद से चोरी की बाइक है एक झोला भी बरामद हुआ है जिसमें एक नकली पिस्टल भी है और डंडा भी है जिस पर खून लगा हुआ है बादी को इसी डंडे से मारकर घायल किया गया है तीन बदमाश मौके से फरार हैं अभी भी कांबिंग चल रही है.
