पैसे की लालच में किशोर ने की थी बुजुर्ग की हत्या, तीन दिन के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

ग्रेटर नोएडा : तीन दिन  दनकौर क्षेत्र के इसेपुर गाँव में  ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई थी . जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी . मृतक बुजुर्ग राजेंद्र शर्मा रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत अधिकारी के पिता थे . पुलिस ने दिन रात एक कर के तीन दिनों के अन्दर इस हत्या का खुलासा करते हुए 17 वर्षीया एक किशोर को गिरफ्तार किया है .  आरोपी किशोर के माता -पिता नहीं थे और पिछले 1.5 साल से उसका आना- जाना  राजेंद्र शर्मा  के यहाँ लगा हुआ था . उसे अंदाजा था कि राजेंद्र शर्मा के पास बहुत पैसा है और इसी लालच में उसने राजेंद्र शर्मा का क़त्ल कर दिया .

डीसीपी थर्ड राजेश कुमार सिंह ने बताया —

थाना दनकौर दि0 21/22.05.2020 को रक्षा मंत्रालय में नियुक्त अधिकारी श्री राकेश शर्मा  के पिता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ग्राम ईशेपुर अपने ट्यूबेल के बरामदे में सो रहे थे जिनकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी व मृतक के टार्च व मोबाईल फोन व नगद रुपये लूटे गये थे. इस सबंध में थाना हाजा पर वादी श्री राकेश शर्मा द्वारा अपने पिता की हत्या के सबंध में थाना दनकौर पर दि0 22.05.2020 को मु0अ0सं0 296/2020 धारा 302 भादवि0 वनाम अज्ञात कराया गया था ।प्रेस नोट थाना दनकौर दि0 21/22.05.2020 को रक्षा मंत्रालय में नियुक्त अधिकारी श्री राकेश शर्मा  के पिता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ग्राम ईशेपुर अपने ट्यूबेल के बरामदे में सो रहे थे जिनकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी व मृतक के टार्च व मोबाईल फोन व नगद रुपये लूटे गये थे. इस सबंध में थाना हाजा पर वादी श्री राकेश शर्मा द्वारा अपने पिता की हत्या के सबंध में थाना दनकौर पर दि0 22.05.2020 को मु0अ0सं0 296/2020 धारा 302 भादवि0 वनाम अज्ञात कराया गया था ।

इस सनसनीखेज बारदात का खुलासा मात्र 3  दिन में किया गया है तथा प्रकाश में आये अपचारी किशोर को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे/निशानदेही से  से लूटा गया फोन व टार्च व आला कत्ल (छुरा) रक्त सनित बरामद किया गया ।अपचारी किशोर उम्र करीब 17 वर्ष को संरक्षण में लेकर पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरे पिता जी अब से करीब 13 वर्ष पहले गायव हो गये थे जिनका आज तक कोई पता नही चला एवं माँ की 2 वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी । माता पिता के ना होने के कारण यह अपने नाना-नानी के घर पर रहने लगा  यह अपचारी किशोर एक आवारा की तरह दिन रात जंगल आदि में घूम फिर कर तीतर पकडता था । अपचारी किशोर करीब डेढ वर्ष से मृतक राजेन्द्र शर्मा के पास भी आता जाता था ।इसने मृतक राजेन्द्र शर्मा के पास पैसे आदि देखे थे और इसको यह पता था कि मृतक के पास 8-10 हजार रुपये हो सकते हैं, इसी कारण इसकी नीयत खराब हो गयी थी  और अपचारी किशोर ने इस जघन्य बारदात को अंजाम देकर मृतक राजेन्द्र शर्मा  की ईटो एवं छुरे से प्रहार कर हत्या कर दी थी और मोबईल फोन टार्च लूट कर ले गया था ।लेकिन मृतक के पास बाल अपचारी को मात्र 50 रुपये ही मिल पाये थे जो उसने खर्च कर दिये ।पंजीकृत अभियोग 1.मु0अ0सं0- 296/2020 धारा 302/394/411 IPC थाना दनकौर GBN
2. मु0अ0सं0 299/2020 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना दनकौर GBN
बरामदगी का विवरण – क्र0स0 बरामदगी का विवरण 1. मृतक का लूटा हुआ मोबाईल फोन 2. एक टार्च 3 सैल की एवररेडी 3. एक छुरा (आला कत्ल)  संरक्षण में लेने  वाली टीम का नाम नियुक्ति स्थान1. प्र0नि0 श्री रजनेश कुमार तिवारी थाना दनकौर2. उ0नि0 श्री अविलाश कुमार त्यागी थाना दनकौर3. उ0नि0 श्री भूपेन्द्र कुमार थाना दनकौर4. कां0 2106 गुरमीत सिंह थाना दनकौर5. कां0 1358 दीपक गौतम थाना दनकौर

 

यह भी देखे:-

गलगोटिया कॉलेज में महिला शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिये ‘‘अनन्ता’ नामक सुंदर कार्यक्रम आयोजित
अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कयास तेज
आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, ग्रेनो प्राधिकरण के सम्मुख रखी ये मांग
प्रदर्शनकारियों को मानवीय मूल्यों से नही देखे भारत सरकार -राजा राजेन्द्र सिंह।
ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के बच्चों ने झुग्गी के निर्धन बच्चों में मिठाई फल व कपड़ों  का वितरण किया 
IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
डॉ. विनोद "प्रसून" ने की मॉरीशस के विश्व हिंदी सचिवालय के "अभिव्यक्ति" कार्यक्रम की अध्यक्षता, हिंदी...
ALERT ! दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर, कर लें यह काम वरना कटेगा बिजली-पानी का कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
कोरोना इलाज या मृत्यु के बाद आश्रितों को मिली मदद राशि पर नहीं लगेगा टैक्स
सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने बुलन्दशहर में किया विस्तार
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी की समीक्षा बैठक शुरू
यदि आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है तो यह गलती कदापि न करें
आईएचजीएफ दिल्ली मेला का 49वां संस्करण वर्चुअल मोड पर 
BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने #HeToo मूवमेंट में लगाया छलांग
इस मामले में निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली बरी