जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह द्वारा तीन नए फीडरों की स्थापना का विधिवत शुभारम्भ किया

03 नए फीडरों की स्थापना से मिलेगी सुचारू बिजली, अब बार-बार नही होगी बिजली गुल

धान की रोपाई से पूर्व ही 45 लाख रूपये की धनराशि से जेवर के देहात क्षेत्र में 03 फीडरों का हुआ श्रीगणेश
48 लाख रूपये की धनराशि से जेवर उपकेन्द्र में रखी जायेगी 10एमवीए की एक मशीन 

आज दिनांक 23 मई 2020 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर स्थित उपकेन्द्र 33/11 पर 45 लाख रूपये की लागत से 03 नए फीडरों की स्थापना का विधिवत शुभारम्भ किया। 03 अतिरिक्त फीडरों का संचालन शुरू होने के बाद जेवर के ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों को निर्वाध बिजली मिल सकेगी। इसी प्रकार 48 लाख रूपये की धनराशि से जेवर उपकेन्द्र में 10 एमवीएक की एक मशीन भी रखी जायेगी तथा जेवर नगर में भी 05 एमवीए मशीन के स्थान पर 08 एमवीए की मशीन रखी जायेगी, जिससे नगरवासियों को भी बिजली की समस्या का सामना न करना पडे।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शुभारम्भ करते समय कहा कि ’’ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए, मैंने विगत दिनों इस परेशानी के स्थाई समाधान के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी व मा0 ऊर्जा मंत्री जी से जेवर उपकेन्द्र में अतिरिक्त फीडर लगवाये जाने का प्रस्ताव दिया था, जिससे वर्षाें पुरानी समस्या खत्म हुई है।’’
45 लाख रूपये की लागत से देहात क्षेत्र के लिए 03 फीडरों की स्थापना की गयी है। पहला फीडर कानीगढी फीडर से ग्राम साहब नगर,गोविन्दगढ, कानीगढी, जेवर खादर, सिरसा खादर और छोटी कानीगढी तथा दूसरा फीडर रामपुर फीडर से जुडेंगे व तीसरा फीडर शमशमनगर फीडर से जुडेंगे जायेगा, जिससे अब ग्रामीणों को निर्वाध बिजली मिल सकेगी।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि  “45 लाख रूपये की लागत से जेवर उपकेन्द्र में 03 अतिरिक्त फीडरों की स्थापना के बाद लोड को भागों में बांटकर विद्युत आपूर्ति की जायेगी तथा इससे कई ग्रामों की जनता को फायदा मिलेगा तथा लाईन लाॅस भी कम होगा और ट्रांसफाॅर्मर फूंकने की भी संभावना कम हो जायेगी।  

 

यह भी देखे:-

दिल्ली में लाल किला पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया अपना झंडा
वैक्सीनेशन पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला
जीकेसी के कायस्थ व्याख्यानमाला में डाला गया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश
मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, PMO छोड़ने वाले साल के दूसरे बड़े अधिकारी
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री
Empowering Girls, Empowering Generations
गौतमबुद्धनगर की महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा ने लैटिन अमेरिका पुलिस गेम्स में लहराया तिरंगा, जीते ती...
अलीगढ़ शराब कांड: आबकारी आयुक्त हटाए गए, सीओ और आठ सिपाही भी निलंबित, अब तक 85 की मौत
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की टीम ने GIMS के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) का दौरा किया
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
समसारा विद्यालय में चुनावी प्रक्रिया का सफल आयोजन
Covid-19 Vaccine: Pfizer ने कहा, बच्चों के लिए भी 100% असरदार और सुरक्षित है कोविड-19 वैक्सीन
जम्मू-कश्मीर: सांबा में लगातार दूसरे दिन दिखे चार संदिग्ध ड्रोन, आर्मी कैंप के पास नजर आए
IIT BHU B.TECH की पढ़ाई अँग्रेजी के बजाय हिंदी मे पढ़ायेगा, देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: सीएम योगी का ड्रीम प्रोजक्ट जल्द होगा पूरा, कंट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य मे...
UP ELECTION 2022 : बीजेपी ने जारी की 107 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट