शारदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सैकड़ा पार

ग्रेटर नोएडा :  आज शारदा अस्पताल ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ करने का नया मुकाम हासिल किया। आज जिले के चार मरीजों को डिस्चार्ज करते ही यह आंकड़ा एक सौ पार कर गया। आज डिस्चार्ज होने वाले चारों में एक नोएडा निवासी अस्सी साल की महिला भी शामिल है। सेक्टर 22 की रहने वाली महिला शारदा हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव आने पर अपने पुत्र के साथ भर्ती हुई थी। महिला ने अपने आत्मशक्ति के बल पर कोरोना को मात देकर विजेता के रूप में प्रस्तुत की। 40 वर्षीय पुत्र का भी अभी शारदा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले अन्य मरीजों में नोएडा सेक्टर आठ, दस तथा 66 के रहने वाले व्यक्ति हैं।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता सहित प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने आज शारदा अस्पताल के द्वारा 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सफलतापर्वक इलाज करने के लिए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि यह सब शारदा हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों, नर्स तथा अन्य सदस्यों के सामूहिक योगदान के कारण ही संभव हो सका है। शारदा हॉस्पिटल के चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष निरंजन ने अपने टीम को बधाई दिया तथा इसी तरह बेहतर सेवा देते हुए कोरोना को हराने का आह्वाहन किया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित आईएसडी डॉ ज्ञानेंद्र कुमार तथा डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने सभी को डिस्चार्ज पत्र सौंपा।

यह भी देखे:-

IMS 2025 प्रेस ब्रीफिंग संपन्न: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उद्योग और सरकार की साझा पहल
जिला गौतमबुद्ध नगर प्रशासन बनेगा स्मार्ट
आज शाम निकलेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें क्यों ?
पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
राज कुंद्रा के वकील का बयान, कहा, 'उनकी फिल्में अभद्र, लेकिन एडल्ट नहीं', पढ़ें पूरी खबर
मुम्बई: संदिग्ध स्कार्पियो मे मिला धमकी भरा खत, लिखा : 'मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है...
'आजादी का अमृत महोत्सव' उद्घाटन करने साबरमती पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत–यूरोप हेल्थकेयर इनोवेशन संवाद में GIMS–CMI की अहम भागीदारी, एआईआईएमएस में दिखी यूपी की नवाचार श...
किसान आंदोलन जंतर मंतर: 200 किसानों का समूह रवाना, भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती
अनोखी सजाः छेड़छाड़ का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र में एक महीने करेगा सेवा
उत्तर प्रदेश में क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाक की लड़ाई बन गए हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी, ...
शारदा यूनिवर्सिटी में एनपीसी नवोन्मेष बिजनेस-2018 का आयोजन
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
प्राधिकरण ने विक्ट्री वन सोसाइटी के खरीदारों व बिल्डर के साथ की बैठक, सोसाइटी की समस्याओं को हल का म...
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
पार्कों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से सेक्टरवासी परेशान, पुलिस को दी शिकायत