ट्रेन व बसों  के द्वारा  गौतमबुद्ध नगर से घर भेजे गए 52 हजार प्रवासी श्रमिक और विद्यार्थी

नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह जनपद भेजने की बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और डीएम सुहास एलवाई ने अपनी देखरेख में अब तक 52 हजार लोगों को उनके गृह जनपद भेजा गया। इसके लिए 25 ट्रेनों और 540 बसों का इस्तेमाल किया गया। नोयडा से केरल राज्य के अठारह छात्रों को बस में बैठाकर दिल्ली केरल स्कूल के लिए रवाना किया गया। वहाँ से सभी छात्र ट्रेन के द्वारा केरल के लिए जायेगें। बस में बैठाने से पूर्व सभी छात्रों की थर्मल स्कैनिंग भी करायी गयी।

डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना संकट के कारण गौतमबुद्ध नगर जिले में बड़ी संंख्या में श्रमिक और विद्यार्थी फंसे हुए थे। वे अपने घर जाने के इच्छुक थे। उन्होंने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। उन लोगों को उनके गृह जनपद भेजने के लिए दादरी और दनकौर से 25 ट्रेनों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा 540 बसों के माध्यम से भी लोगों को उनके घर भेजा गया।

डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया अभी जारी है। जो प्रवासी श्रमिक और विद्यार्थी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का मकसद लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने का है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों और बसों में सवार होने से पहले सभी के सेहत की जांच की जा रही है। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से उनके लिए खाने और पीने का भी इंतजाम किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

अर्ह मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित 
राम मन्दिर: एयरपोर्ट के लिए मोदी सरकार ने भी दिया 250 करोड़, निर्माण कार्यों को मिलेगी गति
हायरैंक बिजनेस स्कूल, नोएडा ने उद्यमिता और स्टार्टअप्स पर सेमिनार आयोजित किया
सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को करेगा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पीआईल पर सुनवाई, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
GD GOENKA में बच्चों ने ऑनलाईन पृथ्वी को प्रदूषणऔर अपव्यय से बचाने का संकल्प लिया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने रोपे 1100 पौधे
आज का पंचांग 7 जून: देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
पकड़ा गया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, इंटरपोल ने जारी किया था यलो नोटिस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन, वाहन चालक ध्यान दें
नोएडा को मिला देश का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया
दुर्गा प्रसाद दूबे को "NATIONAL ICON AWARD 2024" से सम्मानित, सनातन संस्कृति संरक्षण में उत्कृष्ट यो...
विदेशी की मदद करने वाले सब इंस्पेक्टर की इसलिए हो रही है वाहवाही, पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
गरीबों की ठंड में ढाल बने डीएम मनीष कुमार वर्मा: रैन बसेरों में पहुंचकर दिया राहत का भरोसा, गरीबों क...
जेसीबी इंडिया ने नई डीलरशिप का उद्घाटन किया.