गौतबुद्ध नगर: श्रमिकों को लेकर ट्रेन होगी रवाना

*छह हजार श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेन बिहार के लिए रवाना हो रही है, स्टेशन जाने वाले रास्ते सील किए गए

गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले बिहार के छह हजार श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेन बिहार के लिए रवाना होंगी। दो ट्रेन दादरी और दो दनकौर रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएंगी। दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, 12:00 बजे दनकौर से एक ट्रेन बक्सर के लिए, 3:00 बजे दादरी से एक ट्रेन सासाराम के लिए और 4:00 बजे एक ट्रेन दनकौर से सिवान के लिए जाएगी। इनके लिए जिला प्रशासन, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया गया है स्टेशन जाने वाले रास्तो को सील कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास.एल.वाई ने बताया कि सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है और यहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही ट्रेन में बैठाया जाएगा। जिन लोगों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है, उन्हें एसएमएस से जानकारी मिल चुकी है, वे लोग ही ट्रेन से रवाना होंगे और यह एसएमएस ही उनका टिकट होगा। अधिकारियों का कहना है किसी को भी पैदल जाने या अन्य किसी माध्यम से जाने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को ये ट्रेन चलेंगी और उसके बाद निरंतर यहां से बिहार के लोगों को उनके मूल निवास पर भेजा जाएगा। जिन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वह पंजीकरण करा लें। जो पूर्व में पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। पंजीकरण के आधार पर रेल जाने की तिथि समय और रेलवे स्टेशन का नाम आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जाएगा और यह एसएमएस की टिकट के रूप में मान्य होगा।

अधिकारियों का कहना है की जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल रजिस्टेशन कराया उनको ही भेजा जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति किसी भी तरह यात्रा में शामिल न हो सके, इसके लिए प्रशासन ने स्टेशन की ओर से जाने जाने वाली गलियों को सील कर दिया है। स्टेशन को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया है। सोशल डिसटेंसिग के लिए सर्किल बनाए गए है। ट्रेन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क चलाई जा रही है जिन लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, उनके मोबाइल पर टिकट के रूप में एसएमएस पहुंच चुका है। प्रवेश से पूर्व एसएमएस की जांच की जाएगी। इसके बाद ही यात्रा शुरू होगी। सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। मेडिकल स्वस्थ पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। अभी तक 80 हजार श्रमिकों द्धारा बिहार जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग , 6 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की मनमानी से त्रस्त है जनता
संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन : सैमसंग पर धरना देने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
सिटी पार्क में आज शाम पांच बजे से होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाएं आनंद
ग्रेटर नोएडा में चल रही नशे की फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस का छापा, चार अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
महाशिवरात्रि को बन रहा है दुर्लभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव, अबतक इन लोगों ने किया नामांकन
यूपी में नया प्रोटोकॉल: लक्षण खत्म होते ही डिस्चार्ज होंगे मरीज, होम आइसोलेशन में भेजे जाएंगे
मतदाताओं को रिझाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब जब्त, चार गिरफ्तार
पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत चार ल...
जेवर हवाई अड्डे की परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी घोषणा की
बिहार: गया के विष्णुपद मंदिर में हुई अनोखी शादी, दूल्‍हा-दुल्‍हन ने सात फेरों के पहले लिया कोरोना का...
फ्लैट बायर्स के हितों के लिए नेफोमा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
AUTO EXPO 2018 : HYUNDAI का स्वच्छ भारत अभियान, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान के साथ लॉन्च किया 'SwachhC...
UP: ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, पर 22 हजार से ज्यादा प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ, जानें- व...