CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रिमतो का आंकड़ा 230 पहुंचा, पढ़ें विस्तृत जानकारी

गौतमबुद्ध नगर में तीन महिलायों समेत आधा दर्जन लोगों में कोरोना की पुष्टि, मरीजो की संख्या 230 पहुंची, 06 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

नोएडा। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में छह और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 03 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो गई है। जबकि 06 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कोरोना को हराने वालों की संख्या 141 हो गई है। इस बीच, एक मरीज की अस्पताल में मौत होने से कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई। फिलहाल, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 86 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 मरीजों की रिपोर्ट मिली। उनमें 06 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला निवासी 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती, सुरजपुर निवासी 32 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-9 की 35 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-31 निवासी 18 साल का युवक और ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी निवासी 52 साल के व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे।

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद 06 कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनमें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में इलाज करा रहे 42, 22 और 24 साल के युवक, नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में इलाज करा रही 40 और 28 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा चाइल्ड पीजीआई से ही 26 साल के एक युवक को भी डिस्चार्ज किया गया है। डॉ. दोहरे ने बताया कि जिले में कुल 4251 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 230 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 141 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 86 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 484 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।

 

यह भी देखे:-

पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !
इंडिया एक्सपो मार्ट में एक्सपो बाजार डॉट इन लॉन्च
उद्यमियों के लिए राहत: अब ऑनलाइन मिलेगी कारखाने की अनुमति और बंद करने की सुविधा
भारतीयम स्कूल ग्रेटर नोएडा में विश्व पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन
हवा से बातें करेगी शक्तिशाली मिसाइल अग्नि प्राइम, परीक्षण की तैयारियां पूरी
पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत नेफोमा ने विभिन्न सोसाइटियों के बाहर किया पौधारोपण
खूनी संघर्ष में इजराइल-फिलिस्तीन आमने-सामने, क्या है विवाद की वजह?
डीयू ओपन बुक परीक्षा आज से : ईमेल और पोर्टल दोनों पर स्वीकार नहीं होगी कॉपी
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए 
25 हज़ार का इनामिया बदमाश  पुलिस की गोली से घायल 
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट,  कमिश्नर आलोक सिंह  से लेकर डीसीपी सड़क पर उतरे, मस्जिदो...
बीमा का पैसा हड़पने के लिए कलियुगी बेटी दामाद ने किया रिश्ते का खून, माँ को जलाया
नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से दुष्प्रचार का शिकार न खुद हों, न किसी और को होने दें : धीरेन्द्र सि...
उत्तर प्रदेश : फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी