जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों को मिले बड़ी राहत
ग्रेटर नोएडा : विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के संज्ञान और प्रयासों से गौतम बुध नगर डीएम कार्यालय ने इरोज सम्पूर्णम के बिल्डर को मेंटेनेंस चार्जेज बढ़ाने के कारण नोटिस भेजा। इरोज सम्पूर्णम के निवासी कई दिनों से मेंटेनेंस वृद्धि शुल्क की वृद्धि को रोके जाने की मांग कर रहे थे। निवासियों ने सभी प्रकार से यह प्रयास किया कि जिले और अथॉरिटी के अधिकारी इसका संज्ञान लेकर इसपर कार्रवाई करे। लेकिन विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह जी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा पिछले शनिवार निवासियों से बात की तो उन्होंने तत्काल सभी अधिकारीयों को इस मामले में संज्ञान लेने के लिए आग्रह किया । उन्होंने एक पत्र जिलाधिकारी गौतमबुद्ध को भी लिखा।
यहाँ के निवासी दीपांकर कुमार का कहना है कि जब निवासियों ने समस्या को लेकर ट्विटर पर टैग किया तो विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह जी ने तुरंत संपर्क स्थापित किया और फिर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा भी निवासियों से बात की। और फिर तुरंत इसका संज्ञान लिया और रविवार एवं सोमवार लगातार हमसे संपर्क स्थापित किये रहे। और अंत में जिलाधिकारी के कार्यालय से अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बिल्डर को नोटिस भेजा गया और तुरंत मेंटेनेंस शुल्क की वृद्धि को रोकने का आदेश दिया गया और कहा गया कि अन्यथा बिल्डर के ऊपर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भा०द०वि० की धारा – 188 में दिए गए प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी।
