कोरोना आंखों के संक्रमण से करें बचाव, जानिए कैसे

नई दिल्ली: देश में लगे लॉकडाउन का लोग अच्छे से पालन कर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान वे डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा कर रहे हैं। डिजिटल स्क्रीन को देर तक देखने से उनकी आंखों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है और भविष्य में उनकी दृष्टि कमजोर हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ से परामर्श लिए बिना स्वयं समस्या को नाम न दें। ड्राई आई, आंखों से पानी आना, लाल आंखें, दूर का दिखाई नहीं देना, धुंधला दिखना आदि सभी समस्याएं कमजोर आंखों के लक्षण होते हैं। निम्नलिखित उपायों का उपयोग कर आप आंखों की इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
संकट की इस घड़ी में आंखों की देखभाल जरूरी है, जिससे ड्राई आई, सूजन, जलन और कोर्निया संबंधी अल्सर आदि अंधा कर देने वाली समस्याओं से बचा जा सके। एआईओएस अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह सचदेव ने बताया कि, “आंखें विभिन्न प्रकार के संक्रमणों की चपेट में आसानी से आ जाती हैं। ऐसे में कोविड-19 के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत स्वच्छता की मदद से इस संक्रमण (हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह संक्रमण आंखों से प्रवेश कर सकता है, लेकिन रोकथाम के लिए ध्यान देना जरूरी है) से बचा जा सकता है। हाथों को धोने और आंखों को न छूने से कई प्रकार के संक्रमणों से बचा जा सकता है। हमारे हाथों में सैंकड़ों कीटाणु मौजूद होते हैं इसलिए अपनी आंखों को गलती से भी रगड़े नहीं। बाहर से आने के बाद सबसे पहले हाथों को ठंडे पानी से धोएं। आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने की गलती न करें क्योंकि इससे ड्राई आई और जलन की समस्या हो सकती है।”
फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए अपने चश्मे को साफ रखें। अपना चश्मा किसी के साथ शेयर न करें। इस्तेमाल से पहले और इस्तेमाल के बाद भी इनकी सफाई अवश्य करें। कोरोना की स्थिति में कॉन्टेक्ट लेंस की जगह पर चश्मे का उपयोग करें। हालांकि, यह साबित नहीं हुआ है, लेकिन संभवता चश्मा आंखों के बचाव के लिए एक अतिरिक्त प्रॉटेक्शन लेयर का काम करता है।
एआईओएस की महासचिव, डॉ. नम्रता शर्मा ने बताया कि,“कमजोर इम्यूनिटी के कारण किसी भी संक्रमण का खतरा बुजुर्गों में सबसे ज्यादा होता है। इसलिए बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों विशेषकर उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के मरीजों को अपनी आंखों की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए सलाह कि वे अपने शुगर लेवल और बीपी लेवल की नियमित रूप से जांच करें क्योंकि ये समस्याएं आंखों पर अतिरिक्त दबाव बनाकर उन्हें कमजोर करने का काम करती हैं। थोड़ी सावधानी के साथ आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है, विशेषकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जरूरी है।”
समग्र स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। पौष्टिक आहार का सेवन सबसे बेहतर होता है इसलिए स्वस्थ आंखों के लिए संबंधित पौष्टिक चीजों का सेवन करें। लॉकडाउन में आंखों की किसी भी समस्या से संबंधित दवाइयों की कमी न हो इसके लिए घर में आई ड्रॉप और जरूरी दवाइयों को पहले ही खरीद कर रख लें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप घर को ही मेडिकल स्टोर बना दें। विशेषकर मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी वाले लोगों को इस बात का खास ध्यान देना चाहिए।

यह भी देखे:-

ओएसडी शैलेंद्र भाटिया की यमुना प्राधिकरण में वापसी
वैज्ञानिकों की चेतावनी: बच्चों को मोबाइल-कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से रोकें वरना इस समस्या के हो ...
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पंहुचे सैकड़ो कार्यकर्ता
लखनऊ - यूपी सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बनाया कड़े नियम ।
सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में गई छात्र की जान, ट्रैक्टर स्टंट बना मौत की वजह
नोएडा: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आज से
मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : रात में अब नहीं होगी बिजली कटौती, बोले- आपूर्ति के लिए सभी कद...
विवो कंपनी ने मोबाइल चोरी करने वाले चोर पकड़े
ग्रेटर नोएडा में "श्री राम शरणम्" का भव्य आयोजन, संगीत-नृत्य और महा आरती से गूंजा शहर
कोरोना: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
पोलेथिन मुक्त भारत के लिए कार्यशाला का आयोजन
यूपी: भाजपा उत्तर प्रदेश की जरूरत है, 2022 में फिर बनेगी सरकार -मुख्यमंत्री योगी
दिल्ली : बंद कमरे में स्पा और मसाज पर पाबंदी, कारोबार के लिए कई दिशा-निर्देश
चार दिवसीय आत्मरक्षा कैप्शूल कार्यक्रम में सरकारी विद्यालय की छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया गया
गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता फिर से बंद, आज सुबह ही खोला गया था एक छोर
अपने आपको कविता में ढालना स्वयं का मंथन