नेशनल मैनेजमेंट ओलिंपियाड 2020: टीम एयर बनी विजेता

नोएडा  फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल एजुकेशन द्वारा संचालित वार्षिक प्रबंध प्रतियोगिता नेशनल मैनेजमेंट ओलिंपियाड 2020 का अंतिम चरण 3 मई 2020  को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ| फाइनल में पहुंची टीम एयर एवं टीम स्काई ने अपने बिज़नेस केस सलूशन को पैनल मेंबर्स के सामने ऑनलाइन प्रस्तुत किया |  इस प्रतियोगिता के पैनल मेंबर्स प्रो. रिपुदमन गौर , श्रीमती ऋतू मसन्द, डॉ. प्रो. सरोज कुमार दत्ता , डॉ. प्रो. संदीप शर्मा , श्री पंकज नारंग , श्री प्रसांता भट्टाचार्य , श्री कर्ण कुमार, श्री सुरेश मोरे , श्री अमित श्रीवास्तव आदि रहे |

कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल एजुकेशन की वाईस प्रेजिडेंट – लर्निंग, श्रीमती रजनी खोसला ने किया |
टीम स्काई के प्रतिभागी राहुल चौधरी , गगनदीप ,ऐषिक बनर्जी ,अमेय ,चिन्मय ,श्रेया , प्रवीन राम एवम नसीफ़ नज़र के लाइव बिज़नेस केस प्रेजेंटेशन में एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी और रिसर्च कंटेंट को पैनल ने काफी सराहा। वहीं विजेता टीम एयर के प्रतिभागियों सौम्यजीत घोष , निगेता  पि., प्रखर किशोर , श्रुति , यश गर्ग , अर्चिता, कुश मलुकानी एवम मीनाक्षी गोयल का उत्साह सराहनीय रहा उनके प्रैक्टिकल एप्रोच और ग्राउंड वर्क की जजस ने काफी सराहना की |

प्रो. रिपुदमन गौर, एवं अन्य जजेस ने  व्यावहारिक प्रश्नन प्रतिभागियों से पूछे और उनका मार्गदर्शन किया | नेशनल मैनेजमेंट ओलिंपियाड प्रतियोगिता एक 64 दिवसीय प्रबंधकीय ओलिंपियाड है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया से चुने हुए प्रतिभागी एक साथ एक वर्चुअल कंपनी-टीम के रूप में बिजनेस केस सिनेरियो में प्रदत्त चैलेंजेस के सलूशन पे काम करते  हैं जिससे उन्हें नए प्रकार से समस्याओं का सलूशन खोजने का, सोचने का और सीखने का मौका मिलता है|
प्रतिभागियों ने नेशनल मैनेजमेंट ओलिंपियाड की इस अनूठी लर्निंग प्रोसेस को कोर्पोरेट जगत की बारीकियों को सीखने और व्यक्तिगत इम्प्रूवमेंट के लिए बहुत ही सहायक बताया |

 

यह भी देखे:-

समाज को स्वरोजगार के बेहतर विकल्प दिलाएगा गुर्जर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां को दिया जा रहा है अंतिम रूप
शोक : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी का निधन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत
निकाय चुनाव अपने-पराये का मोह छोड़ जिताऊ प्रत्याशी का चयन करें पदाधिकारी- सी एम चौहान
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए अलग-अलग दाम
युवाओं को होनी चाहिए इतिहास की जानकारी, आतंक से खत्म नहीं हो सकती आस्था: सोमनाथ में बोले पीएम मोदी
मनोज चौधरी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष ) की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्द...
कोरोना की दूसरी लहर में 329 डाक्टरों ने तोड़ा दम, दिल्ली और बिहार में सबसे अधिक मौत
Chardham Yatra: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार, यात्रा पर रोक लगाने ...
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी कर रहा है ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज
केंद्रीय बजट 2026: हमदर्द लेबोरेटरीज मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने 43 बिलियन डॉलर के AYUSH उद्योग ...
आज आयोजित 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में की गई प्रमुख सिफारिशें, बता रहे हैं संजय श्रीवास्तव नौटी