एन.आई. ई. टी. ने कोविड -19 महामारी से बचाव हेतु विकसित किए फेसमास्क, फेसशील्ड तथा कांटैक्टलेस रिस्टबैंड

ग्रेटर नोएडा :  मौजूदा कोविड-19 महामारी के इस दौर में एन.आई.ई.टी., ग्रेटर नॉएडा ने इस बीमारी से बचाव के लिए प्रभावी बचाव उपकरण विकसित किए हैं। इन उपकरणों में फेसमास्क, फेस शील्ड तथा कांटैक्टलेस रिस्टबैंड शामिल है। इन सभी उपकरणों को संस्थान में स्थित पीटीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रिवर्स-इंजीनियरिंग तथा रैपिड-प्रोटोटाइपिंग प्रयोगशालाओं में  में थ्री डी. प्रिंटिंग तथा पीटीसी – क्रिओ सॉफ्टवेयर की सहायता से संस्थान के शिक्षकों के द्वारा निर्मित किया गया है जो प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” मिशन का समर्थन करता है।

इन उपकरणों को तैयार करने के लिए नायलॉन-6 तथा पिसे हुए कार्बन फाइबर के मिश्रण से तैयार सामग्री जिसे “ओनिक्स” के नाम से जाना जाता है और वो तार की अवस्था में प्रयोग किया जाता है और इन्हे लंबे समय तक प्रयोग में लाया जा सकता है। उपकरणों के प्रोटोटाइप को मार्कफोर्ज्ड थ्री डी. प्रिंटर से फ्यूज्ड फिलामेंट फैब्रिकेशन (ऍफ़. ऍफ़. ऍफ़.)   अथवा  फ्यूज्ड डिपोजिशन मॉडलिंग (ऍफ़. डी. एम्.)  के माध्यम से तैयार किया गया है।

एन.आई.ई.टी. के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री. रमन बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां पूरा विश्व कोविड-19 से परेशान है, ऐसे में संस्थान के द्वारा विकसित यह उपकरण इस महामारी से बचाव की दिशा में प्रभावी एवं निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं।  इन सभी उपकरणों की विशेषता यह है कि इन्हें सैनिटाइज करके पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है जिससे इनके उपयोग की लागत को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। फेसमास्क के फिल्टर तथा फेसशील्ड की पॉलीकार्बोनेट या एसीटेट (सेल्यूलोस) शीट को आसानी से बदला जा सकता है, जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध भी है। इसी प्रकार कांटैक्टलेस रिस्टबैंड को केवल सैनिटाइज करने की आवश्यकता होगी। जहां एक ओर फेसमास्क तथा फेसशील्ड आंख, नाक एवं मुंह के द्वारा होने वाले संक्रमण को रोकने में सहायक होंगे वहीं कांटैक्टलेस रिस्टबैंड के प्रयोग से हाथ से छूये जाने  वाले दरवाजे के  हैंडल, लिफ्ट के बटन, एटीएम आदि के स्पर्श से होने वाले संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है।

श्री. रमन बत्रा ने आगे बताया की एन.आई.ई.टी. शिक्षा तथा उससे संबन्धित क्षेत्रों में सदैव ही इन्नोवेशन पर ज़ोर देता है। ऐसे में इन बचाव उपकरणों को विकसित कर एन.आई.ई.टी. ने इन्नोवेशन के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्रदर्शित किया है तथा कोविड-19 के इस कठिन समय में इस महामारी से बचाव की उम्मीद जगाई है।

यह भी देखे:-

इसी हफ्ते होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, आज पीएम के घर मंत्रियों संग होगी बड़ी बैठक
"आयशा" और भी हैं : सुहागरात की सेज पर मांग लिया दहेज, मांग पूरी न होने पर कर दी जिंदगी बर्बाद
शारदा विश्विद्यालय में "स्वस्थ जच्चा बच्चा " विषय पर संगोष्ठी
बंगाल चुनाव: नंदीग्राम सीट से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें ममता और शुभेंदु...
जानिए लोकसभा चुनाव गौतम बुध नगर में दोपहर 3:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत क्या रहा
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्षेत्रीय सड़कों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई क...
26 साल बाद दो लोगों पर दर्ज कराया रेप का केस जब बेटे ने पूछा बाप का नाम, होगी डीएनए जांच
दादरी पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
रानी नागर को न्याय दिलाएगी कांग्रेस : विरेन्द्र सिंह गुड्डू
आज का पंचांग, 25  जुलाई, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण
यूपी : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर पोटा लगाने वाले पूर्व डिप्टी एसपी पर दर्ज मुकदमे वापस
अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे उपलब्ध रहें चिकित्सक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, ऑनलाइन न...
ऑक्सिजन किट की ब्लैक मार्केटिंग करने युवक गिरफ्तार  
Greno west Ramleela : गौरसिटी में राम जन्म और ताड़का-सुबाहु वध का भव्य मंचन: 5 अक्टूबर को 501 कन्याओ...
पहलवान जोंटी भाटी ने जीती एक लाख की कुश्ती