अग्रवाल समाज, ग्रेटर नोएडा ने लॉक डाउन का सराहनीय सामाजिक कार्य , देखें एक नजर

ग्रेटर नोएडा :  ग्रेनो कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई परिस्थितियों में क्षेत्र की अनेको समाजसेवी संस्थाओं ने आगे आकर सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्ही में से एक नाम है अग्रवाल समाज, ग्रेटर नोएडा का जो श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति के नाम से पंजीकृत है।
25 मार्च से पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा हुई थी। 26 मार्च को ही संस्था के सदस्य रविन्द्र गर्ग व विजय अग्रवाल की पहल पर अन्य सदस्यों से जरुरतमंदो को सहयोग की अपील की जिस पर अनेक सदस्य मदद के लिये आगे आये।

सभी सदस्यों के सहयोग से राहत कार्यो की शुरुआत की गयी। पहली प्रार्थमिकता थी पलायन करने वाले लोगो को भोजन पानी उपलब्ध कराना व जरुरतमंदो तक राशन पहुँचाना। भोजन सेवा के लिये मनीष अग्रवाल ने रामपुर ( बीटा 1 ) में अपने कारखाने में किचिन की शुरुआत की। उसके बाद निम्न सेवाएं समाज द्वारा प्रदान की गयी।

🔸38 दिनों में 20724 भोजन के पैकेट अधिकतर कलेक्ट्रेट सूरजपुर के माध्यम से वितरित किये गये
🔸इस दौरान 320 राशन के पैकेट वितरित किये गये ( जिनसे 15000 लोगों को एक समय भोजन कराया जा सकता है )
🔸पलायन करने वाले लोगो को 12000 केले वितरित किये गये
🔸पलायन करने वाले लोगो को 2800 पानी की बोतल वितरित की गयी
🔸पलायन करने वाले लोगो को 2500 मिठाई के पैकेट वितरित किये गये
🔸पलायन करने वाले लोगो को 1000 बिस्किट के पैकेट वितरित किये गये
🔸दो गौशालाओं में 1000 से अधिक गौमाताओं के लिये पौस्टिक आहार भेंट किया गया
🔸दोनो गौशालाओं में कर्मचारियों के लिये राशन उपलब्ध कराया गया
🔸हल्दोनी मोड़ से जिम्स, कासना तक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 10 दिनों तक जलपान का प्रबंध किया गया
🔸पुलिसकर्मियों को 60 से अधिक मास्क वितरित किये गये
इन सभी सेवा कार्यो में अमित गोयल, अशोक अग्रवाल, गिरीश जिंदल, हरीश जिंदल, बंटी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुकुल गोयल, अतुल जिंदल, पीयूष गर्ग, संजय गर्ग, जितेंद्र बंसल, संजय अग्रवाल, मनोज गर्ग, मनोज सिंघल, पवन सिंघल व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया

यह भी देखे:-

DATA STORY: दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हर साल चार पेड़ हो रहे हैं कम, भारत का यह है हाल
धान की पराली जलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा में रेडियोलाॅजी की उपयोगिता पर आॅनलाइन वेबिनार का आयोजन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रीसर्च को मिला एजुकेशन इम्पैक्ट अवार्ड्स।
योग और स्वास्थ्य : तितली आसन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, एक व्यक्ति जिंदा जलकर मरा, पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2023 का दूसरा दिन
यूपी: भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी दौरा रद्द किया, अब तक कई मौतें
अवैध कॉलोनी काटने की साजिश नाकाम, डूब क्षेत्र में अवैध कब्जे पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
गुरुग्राम : 13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी त...
यूपी में 24 से 31 मार्च तक सभी स्कूल किये गए बंद, जाने पूरी ख़बर
6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मिली कोर्ट से कठोर सजा
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
Lakhimpur Kheri : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आठ लोगों की नृशंस हत्या हुई है, सभी आरोपियों के खिलाफ होनी च...
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ज़िला मुख्यायल सूरजपुर में दिया धरना