व्यपारियों ने कहा लॉक डाउन पीरियड की पूरी तनख्वाह देने में असमर्थ ….

ग्रेटर नोएडा :   व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के अनेको जिलों के पदाधिकारियों की मीटिंग केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार से कराई गयी। जिसमें सभी व्यापारियों ने अपने  अपने जिलो की समस्या रखी।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से जिला महामंत्री सौरभ बंसल ने मंत्री जी को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को लॉक डाउन पीरियड की पूरी तनख्वाह देने में व्यापारी असमर्थ है कर्मचारियों के गुजारे के लिये आंशिक सहयोग सभी व्यापारी कर रहे है। जिस प्रकार सरकार मजदूरों के जाने का प्रबंध कर रही है उसी प्रकार उधोगो के चालू होने पर उनके आने का प्रबंध भी किया जाये नही तो बिना मजदूरों के उधोग चलना कठिन होगा। लॉक डाउन के समय को जीरो पीरियड घोषित कर सभी उधोगो व व्यापारियों के सभी प्रकार के बैंक ब्याज को समाप्त किया जाये। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा उधोगपतियों व व्यापारियों का शोषण ना किया जाये। गौतमबुद्धनगर में NPCL व UPCL को निर्देश देकर सभी इंड्रस्ट्री व कॉमर्शियल संस्थानों के लॉक डाउन समय के बिजली के बिल मॉफ किये जायें तथा कोविड 19 से बचाव के लिये उपयोग में आने वाली वस्तुओं को जैसे मास्क, सेनेटाइजर दवाइयां व अन्य सामानों पर GST समाप्त की जाये।*
*माननीय मंत्री जी ने सभी सुझावों को लिखित में देने का अनुरोध किया जिससे वो संबंधित विभाग व प्रदेश सरकार को निर्देश दे सके।*
*मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प0 श्याम बिहारी मिश्र जी ने व संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता जी ने की।*

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : बाली का वध कर राम ने मित्र सुग्रीव को दिया किष्किंधा का राज
आम जनता की आवाज बनेगी सेक्युलर मोर्चाः शिवपाल यादव
बदमाशों का आतंक: राशन डीलर की गोली मारकर हत्या
आज का पंचांग , 25 जून 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
e Shram Portal क्या है, आज होगा लॉन्च, जानिए इससे जुड़ी 5 खास बातें
उम्मीद: 102 साल पहले के स्पैनिश इंफ्लुएंजा की तरह कोविड-19 से भी मुकाबला करेगा भारत
निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, जानिए गौतमबुद्ध नगर का हाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटी में प.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न, युवा नवाचारों से साकार हो रहा प्र...
चूहों पर प्रभावी दिखी कोरोना वायरस की ओरल ड्रग, इंसानों पर चल रहा है अंतिम चरण का परीक्षण
महिला डॉक्टर ने सिर में गोली मारकर की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में  शरीर के अंग दान कर देने कि बात कही
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी ने कहा,  मेरे पति की मौत का जिम्मेवार संवित पात...
Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति
ग्रेटर नोएडा : बिसहड़ा में सीएम योगी की जनसभा , प्रियंका पर वार
गलगोटियास विश्वविद्यालय को "विविभा 2024" में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक का पुरस्कार