उत्तर प्रदेश में यूपी के ये जिले RED और GREEN ZONE में, जानें क्‍या खुलेगा-क्‍या रहेगा बंद

लखनऊ : केंद्र सरकार ने  LOCK DOWN  को दो हफ्ते यानी 17 मई तक के लिए  बढ़ाने का फैसला ले लिया है । अब नई लॉकडाउन की अवधि 4 मई से प्रभावी होगी। हालांकि इस बार सरकार ने देश के सभी जिलों का रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बाँट दिया  है। रेड जोन में जहां पहले की तरह पाबंदियां लागू रहेंगी, वहीं ऑरेंज और ग्रीन जोन में लोगों को काफी रियायतें दी जाएंगी। हालांकि पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा। स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे। इसके साथ ही सभी जोन में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक सभी तरह के लोगों (जरूरी सेवाओं को छोड़कर) की आवाजाही बंद रहेगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, अब 28 की बजाय 21 दिन तक कोरोना वायरस से संक्रमण का नया केस नहीं आने पर किसी जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में कर दिया जाएगा। अभी तक 14 दिन तक नया केस नहीं आने पर जिले को रेड से आरेंज और फिर अगले 14 दिनों तक केस नहीं आने पर ग्रीन जोन जिलों में रखा जाता था। उत्तर प्रदेश के भी 19 जिले रेड जोन में, 35 जिले ऑरेंज जोन और 20 जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं।

यूपी के ये जिले रेड जोन में-
आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद ,फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।

रेड जोन में आने वाले जिलों में लॉकडाउन-3 के दौरान कोई बड़ी ढील नहीं दी जाएगी। हालांकि कुछ मामलों में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की अनुमति दी जाएगी। मगर दोपहिया वाहन पर अकेले और चार पहिया वाहन में अधिकतम दो लोग सफर कर सकेंगे।

ऑरेंज जोन में रखे गए ये जिले-
गाजियाबाद, हापुड़, बदायूं, बागपत, बस्ती ,शामली, औरैया, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशांबी।

ऑरेंज जोन में बसें नहीं, कैब की होगी अनुमति
ऑरेंज जोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी, लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर हो सकता है। ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल ऐक्टिविटीज शुरू हो सकती हैं और कुछ कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे।

ग्रीन जोन में हैं ये जिले-
बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, अमेठी।

ग्रीन जोन में मिलेंगी ये छूट-

ग्रीन जोनों में कैब के अलावा बसें भी चल सकेंगी, लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा नहीं होगी। यानी, अगर किसी बस में 50 सीटें हैं तो उसमें 25 से ज्यादा यात्री नहीं चढ़ेंगे। ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है।

यह भी देखे:-

दिवाली के बाद NCR की वायु गुणवत्ता हुई 'गंभीर', दिल्ली में AQI का स्तर 500 के पार
PPF व अन्य पोस्ट ऑफिस योजनाओं से निकासी पर कटेगा 5 फीसद तक TDS, जानिए क्या हैं नए नियम
चिंता: कोविशील्ड को वैक्सीन पासपोर्ट की मान्यता नहीं, यह टीका लगवाने वाले नहीं जा सकेंगे यूरोप
सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर आरडब्लूए के प्रतिनिधि मंडल ने प्राधिकरण के एसीओ को सौंपा ज्ञापन
"नशा मुक्त भारत की ओर एक कदम और": प्रेस क्लब में श्रीवर्धन त्रिवेदी ने दी प्रेरणादायी प्रेरणा
क्लीनिंग टेक्नॉलॉजी एवं हाईज़ीन समाधानों पर क्लीन इंडिया शो का उद्घाटन  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्स...
नोकिया की योजना: 5जी पर शोध बढ़ाएगी, 10000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
सेना प्रमुख ने कहा- सीजफायर के बाद LOC पर घुसपैठ बंद, जानिए ड्रोन हमले पर क्या बोले नरवणे
ठंड से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ने जारी की एडवाइजरी
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2023 का छठा संस्करण 2 अगस्त शुरू होने के लिए तैयार
दुनिया का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला ग्रेटर नोएडा में 23 फरवरी से
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के टिकटॉक और वीचैट जैसे चीनी एप्स पर रोक के फैसले को जो बाइडन ने पलटा
हिंदू-मुस्लिम एक हैं, और इसका आधार है हमारी मातृभूमि- संघ प्रमुख मोहन भागवत
दूसरा ईटी टेक 2022 ग्रेटर नोएडा में कल 9 नवंबर से
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट