CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग

एक महिला के कोविड़ 19 पॉजिटिव, कुल मरीजो की संख्या हुई 138, एक बच्ची और 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए गुरुवार को दिन राहत भरा रहा। जिले में सिर्फ एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेक्टर-121 स्थित हाउसिंग सोसायटी निवासी महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। इसके साथ ही सोसायटी को सील कर सेनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे एक बच्ची और तीन महिलाओं समेत 7 लोगों ने कोरोना को परास्त कर दिया। जिले में कुल 138 मरीजों में अब तक 88 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। फिलहाल 50 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-121 स्थित सिलो काउन्टी हाउसिंग सोसायटी में 27 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि वह संक्रमित महिला गर्भवती है। महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजे गए 112 लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को आई है। उनमें 111 निगेटिव पाए गए हैं। सिर्फ महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है।

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद 07 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, उनमें 11 साल की बच्ची और 41 साल की महिला का इलाज दिल्ली के अपोला अस्पताल में हो रहा था। जबकि 63 साल के व्यक्ति को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है। जबकि 53 और 45 वर्षीय दो महिलाओं और 40 साल के व्यक्ति का इलाज ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हो रहा था। इसके अलावा नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में इलाज करा रहे 81 साल के व्यक्ति ने कोरोना को परास्त किया है। जबकि 50 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 736 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।

यह भी देखे:-

नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया
किस्मत खुलेगी कुछ ही घंटों में! देखें लाइव प्रसारण ग्रेनो न्यूज यूट्यूब चैनल पर – यमुना प्राधिकरण की...
शहीद दिवस पर गहलब गांव में उमड़ा जनसैलाब, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में सरकार का मतलब होगा उपराज्यपाल, गृह मंत्रालय ने लोकसभा में पेश किया बिल, भड़के अरविंद केजर...
गौड़ सिटी/क्रॉसिंग में श्रद्धा व प्रेम के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
24 वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
गड्ढा युक्त सड़कों पर धान लगाकर करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
डीआरडीओ ने विकसित की एंटीबॉडी डिटेक्शन आधारित किट, कोरोना के इलाज में है मददगार
गाजियाबाद: गार्ड ने बाहर से लगाई कुंडी, कमरे में सो रहे नौ लोगों पर खिड़की से दागीं दनादन गोलियां, द...
वाराणसी में अब चलेंगी सीएनजी से नाव ,टेस्टिंग सफल, जल्द पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
भाजपा विधायक व दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल का किया तूफानी दौरा  
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप में अलीगढ़ टीम ने मारी बाजी, शारदा...
ठाकुरद्वारा मंदिर में कोरोना की मुक्ति के लिए पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन
कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी
पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप
48वां आईएचजीएफ- दिल्ली मेला आज से शुरू, केंद्रीय कपड़ा सचिव ने किया मेले का उद्घाटन