आईएएस रानी नागर प्रकरण जन आन्दोलन संगठन ने सीएम खट्टर को लिखा पत्र

ग्रेटर नोएडा : आईएएस रानी नागर प्रकरण में रानी नागर के समर्थन में गुर्जर समाज और संस्थाएं आ गई हैं . इसी के तहत  जन आन्दोलन संस्था ने सुनील गुलाटी और उन पुलिस अधिकारीयों को पद मुक्त करने की मांग की है . गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर की रहने वाली हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने एक हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पुलिस अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने इस सम्बन्ध में कोर्ट में केस भी डाल रखा है. रानी नागर ने फेसबुक पर शेयर किया कि वो LOCK Down के बाद इस्तीफा दे  देंगी . जिसके बाद भूचाल आ गया . कई गुर्जर संगठन व विभिन संगठन रानी नागर के समर्थन में आ गए. ओमवीर सिंह आर्य, अध्यक्ष जन आंदोलन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पात्र लिखा है जो इस प्रकार है —

सेवा में श्रीमान मनोहर लाल खट्टर माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार

विषय-आईएएस रानी नागर चंडीगढ़ प्रकरण में सुनील गुलाटी व पुलिस के अधिकारीगणो को पद मुक्त करते हुए उचित जांच एजेंसी से जांच कराई जाए

निवेदन है
कि प्रार्थी जन आंदोलन सामाजिक संगठन अध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य पूरे देश में संगठन का संचालन करते हैं संगठन की तरफ से आपसे विनम्र निवेदन है की “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।। मनुस्मृति ३/५६ ।।
यत्र तु नार्यः पूज्यन्ते तत्र देवताः रमन्ते, यत्र तु एताः न पूज्यन्ते तत्र सर्वाः क्रियाः अफलाः (भवन्ति) ।
जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नही होता है वहाँ किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।
शोचन्ति जामयो यत्र विनश्यत्याशु तत्कुलम् ।
न शोचन्ति तु यत्रैता वर्धते तद्धि सर्वदा ।। मनुस्मृति ३/५७ ।।
यत्र जामयः शोचन्ति तत् कुलम् आशु विनश्यति, यत्र तु एताः न शोचन्ति तत् हि सर्वदा वर्धते ।
जिस कुल में स्त्रियाँ कष्ट भोगती हैं ,वह कुल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है और जहाँ स्त्रियाँ प्रसन्न रहती है वह कुल सदैव फलता फूलता और समृद्ध रहता है । मनुस्मृति के श्लोकों को स्मरण कराते हुए आप हरियाणा परिवार के मुखिया होने के नाते आपसे विनम्र निवेदन है जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्रवाई प्रेषित की जाए ताकि आमजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और मात्र शक्ति का सम्मान बना रहे ।
निवेदन कर्ता
आपके शुभचिंतक : ओमवीर सिंह आर्य अध्यक्ष जन आंदोलन एवं जन आंदोलन के समस्त सहयोगी गण
दूरभाष संख्या – 9313 45 2979

यह भी देखे:-

नोएडा में 11 वर्षीय बच्ची को बाल श्रम से मुक्त कराया, आरोपी दंपति गिरफ्तार
एटीएम मशीन काटकर लाखों की रकम उड़ाने वाले मेवाती गैंग के बदमाश गिरफ्तार
मिशन 2022: योगी के चेहरे पे लड़ा जाएगा चुनाव, पीएम ने लगा दी मुहर, पढें पूरी रिपोर्ट
क्षेत्रीय सासंद द्वारा कौशल विकास केन्द्र का कैम्प आयोजित करने की माँग
विवाद में पत्नी व बच्चे पर चाकू से हमला, बीच बचाव करने आई भाभी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर
महिला सशक्तिकरण: महिला दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव
यूपी रोडवेज बसों के एमएसटी घोटाले में छह अफसर फंसे, दर्ज होगी एफआईआर
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित ग्रामों के किसानों को मिलेंगी सभी सहूलियतें : धीरेन्द्र सिंह
गुजरात निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा..
श्री लवकुश धार्मिक रामलीला दादरी : राम- केवट प्रसंग का सजीव मंचन देख भावुक हुए दर्शक
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
पांच अगस्त: सीएम योगी हॉकी टीम को बधाई देते हुए बोले- लो आज एक और इतिहास बन गया
Lockdown Update News: 6 महीने के टॉप पर कोरोना का कहर, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के इन शहरों में ल...
जाने कहां चल रहीं हैं विदेशी मेहमानों के आगमन की तैयारियां ? प्रवास के दौरान नहीं होगी इन्हें कोई पर...