GIMS में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण

जिम्स में कोरोना संक्रमण से बचने को डॉक्टरों का भी प्रशिक्षण विशेष प्रशिक्षण शुरू, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ और मरीज के परिजनों को भी मिलेगी ट्रेनिंग

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए बुधवार को जिले के सभी अस्पतालों के डाक्टरों, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टॉफ और इलाज कराने वाले संक्रमित लोगों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई। गौतमबुद्ध नगर जिले के कोविड-19 के नोडल अधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण व डीएम सुहास एलवाई की पहल पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने कहा, प्राय: देखने में आ रहा है कि चिकित्सालय में कार्य करने वाले डॉक्टर पैरा-मेडिकल स्टाफ और वहां इलाज करा रहे मरीज के परिजन भी कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक है कि सभी चिकित्सालय स्टाफ को अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी को तकनीकी जानकारी देने के उद्देश्य से जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता प्रशिक्षण देंगे।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस प्रशिक्षण में किसी भी अस्पताल का स्टॉफ छूट न जाए। वे सभी अस्पतालों के स्टाफ को इस बात का तकनीकी प्रशिक्षण दिलाएं कि ड्यूटी के दौरान किस प्रकार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जिम्स अस्पताल के डायरेक्टर के निर्देशन में सभी चिकित्सक और अन्य स्टाफ सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उसी का नतीजा है कि जिले में सभी कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। इसी प्रकार अन्य चिकित्सालय में भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा 100 हॉस्पिटल के डॉक्टर और अधिकारी मौजूद थे।

यह भी देखे:-

एमआरआई प्रक्रिया के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
कोर्ट का फैसला: 26 जुलाई तक रिमांड में लिए गए अलकायदा के आतंकवादी, एटीएस ने किया था गिरफ्तार
यूपी: धर्मांतरण मामले में एटीएस ने तीन और को किया गिरफ्तार, विदेशों से होती थी फंडिंग
मोब लिंचिंग पर आधारित 'द ब्रदरहुड' डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को धमकी, विदेशी नंबर से आ रही कॉल्स, जांच शुरू
लालू यादव की 'मुलायम' मुलाकात, राजद प्रमुख बोले- देश को समाजवाद की जरूरत
रुद्राक्ष वैसोया का जीवन बचने के लिए मिहिर सेना आया आगे
नोएडा में गांजा तस्करी करने वाला गिरफ्तार, 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद
भारत शिक्षा एक्सपो 2024: शैक्षिक पुनर्जागरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
दादरी : लवकुश धार्मिक रामलीला, दशरथ ने की राम के राजतिलक की तैयारी, मंथरा ने भरे कैकयी के कान
सोनीपत डबल मर्डर केस : राष्ट्रीय पहलवान निशा दहिया सुरक्षित, दूसरी महिला पहलवान निशा की हुई हत्या, स...
अमर शहीद दरयाव सिंह नागर  की 213 वीं  जयंती पर आयोजित होगा विशाल दंगल    
कोरोना की दूसरी लहर ढा रही कहर, 12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले...
आगामी “फिल्म गणपत” का प्रमोशन और ट्रेलर लॉन्च करने गलगोटिया यूनिवर्सिटी पहुंचे टाइगर श्रॉफ और कृति स...
अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लि. को एबीपी न्यूज की ओर से हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में ब्रांड एक्सीलेंस का पुर...