रंग लाई शारदा हॉस्पिटल के डाक्टरों की मेहनत, कोरोना को हराकर विजेता के रूप में डिस्चार्ज हुए हकार मरीज

ग्रेटर नोएडा :  आज शारदा अस्पताल से चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया वहीं दोपहर तीन बजे तक दो नए पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए। जिनमें एक पुरुष तथा एक महिला है।

नोएडा के रहने वाले दोनों मरीजों को सरकारी एम्बुलेंस से शारदा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डिस्चार्ज होने वाले चारों को शारदा हॉस्पिटल में तेरह अप्रैल को भर्ती कराया गया था जहां इन्होंने कोरोना को हराकर विजेता के रूप में अपने आप को प्रस्तुत किया। इनलोगों ने शारदा हॉस्पिटल के डॉक्टरों तथा नर्सों के टीम को अपने विजयी होने का असली हीरो बताया। आज डिस्चार्ज के समय डॉ अभिषेक त्रिपाठी के साथ साथ जिला स्वास्थ्य टीम के डॉ देवेन्द्र कुमार तथा डॉ वी के सिंह भी उपस्थित थे। सभी को फूलों का माला पहनाकर विदाई दिया गया। साथ ही उनको चौदह दिनों के लिए क्वारिंटिन्न में रहने का भी आदेश दिया गया।

अभी भी शारदा हॉस्पिटल में सत्ताईस मरीज भर्ती है तथा आठ लोगों ने अबतक कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त किया है। शारदा हॉस्पिटल में कई मरीजों का कोरोना के साथ साथ अन्य रोगों का भी सफलता पूर्वक उपचार किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर कुछ को डायलिसिस का जरूरत पड़ रहा है वहीं कैंसर से पीड़ित रोगी को कीमो इत्यादि का भी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष निरंजन की पूरी टीम मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।

डॉ अजीत कुमार
जन संपर्क अधिकारी
शारदा हॉस्पिटल

यह भी देखे:-

IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार
शारदा विवि ने एमईएससी के साथ किया करार, दो नए कोर्स से उज्ज्वल होंगे छात्रों के भविष्य
डीएम बी.एन. सिंह का कार्यालयों पर औचक निरीक्षण, कड़े दिशा-निर्देश दिए 
कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
कल का पंचांग, 4 सितंबर 2025, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
नववर्ष 2020 पर विशेष: देश में अमनचैन भाईचारा और तरक्की के नये आयाम स्थापित करने वाला हो अंग्रेजी नव...
मिशन 2022: योगी के चेहरे पे लड़ा जाएगा चुनाव, पीएम ने लगा दी मुहर, पढें पूरी रिपोर्ट
AICTE का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग में अब मिलेगी बीटेक ऑनर्स या बीई ऑनर्स डिग्री
ग्रेटर नोएडा में "विजयादशमी पर शस्त्र पूजन एवं वर्तमान परिस्थितियां" पर राष्ट्रचिंतना गोष्ठी का आयोज...
गृह मंत्रालय ने कोरोना दिशा- निर्देशों को 30 जून तक आगे बढ़ाया
इजरायल के नए पीएम नाफ्ताली बेनेट को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- राजनयिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए...
हस्तशिल्प को भी टेक्सटाइल नीति की सब्सिडी का प्रस्ताव : EPCH द्वारा निर्णय का स्वागत
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने परियोजना में लापरवाही पर कसी नकेल, उप महाप्रबंधक को नोटिस, अवर अभियंता का...
मिशन यूपी के लिए एक्शन में प्रियंका: यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, तैयारियों और रणन...