नेफोमा लगातार झुग्गियों में दिहाड़ी मजदूरों में कर रही है फूड पैकेट का वितरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट 27 वें दिन लगातार सामाजिक संस्था नेफोमा ने झुग्गियों में दिहाड़ी मजदूर को एक हजार फूड पैकेट बांटे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट नेफोमा द्वारा चालू की गई रसोई में प्रतिदिन विभिन्न जगहों पर स्थित झुग्गियों में जहां पर लेबर, दिहाड़ी मजदूर महिलाएं और बच्चे बड़ी तादाद में रहते हैं उस जगह नेफोमा के सदस्य नेफोमा रसोई में बने खाने को लेकर दोपहर और शाम उनको वितरण करते हैं, आज 27 वें दिन लगातार सामाजिक संस्था नेफोमा ने झुग्गियों में दिहाड़ी मजदूर को एक हजार फूड पैकेट बांटे

नेफोमा रसोई से प्रभावित होकर एनजीओ आहवान फाउंडेशन द्वारा 250 किलो चावल रसोई को भेजा गया और आहवान फाउंडेशन के को-फाउंडर नितेश कुमार ने बताया कि आगे भी नेफोमा रसोई इतनी बड़ी महामारी, कठिन समय मे लोगों तक खाना पहुंचा रही है उनकी मदद की जाएगी जिससे कि और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जो भूखे हैं उन तक खाना पहुंच सके

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रसोई का दौरा किया था और उन्होंने नेफोमा टीम के अच्छे कार्य के लिए सभी को बधाई दी थी, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर ने भी नेफोमा रसोई की तारीफ की और सभी सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं पर लंबी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, नेफोमा का लक्ष्य है कोई भूखा न सोए, प्राधिकरण द्वारा गौरसिटी माल में खोले गए सेंटर से भी संपर्क रखते है

आज वितरण करने में नेफोमा सदस्य उमेश सिंह, विपिन श्रीवास्तव, नितिन राणा, राहुल यादव आदि सदस्य मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

Sensex, Nifty Today: कोरोना का कहर से शेयर बाजार में गिरावट, 882.61 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी ध...
दीदी' की राजनीति है झगड़ा लगाओ और राज करो, ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
लॉकडाउन में प्यार : मौसी की बेटी बनी प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादी, बेमेल इश्क का हुआ बदतर अंजाम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
बेहतर पुलिसिंग के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी : धीरेन्द्र सिंह
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्ट...
आदर्श रामलीला मंचन : केवट ने श्री राम को कराया गंगा पार
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हिदायत: लड़के और लड़कियों के मोबाइल फोन पर कड़ी नजर रखें, युवतियों की शाद...
यूनिफैस्ट में हार्डी संधू की शानदार प्रस्तुति पर थिरके छात्र
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
नोएडा प्राधिकरण ने स्थापित किया ऑक्सीजन रिफिल बैंक, नंबर जारी 
7 जिलों में 9 राही टूरिस्ट बंगलों के निर्माण को जल्द ही गति देगी योगी सरकार
तेज रफ़्तार क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त