GNIOT कॉलेज सामुदायिक रसोई ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कैसे
ग्रेटर नोएडा : समाज सेवी हरेन्द्र भाटी ने बताया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एवं गौतम बुद्ध नगर के Covid-19 प्रभारी नरेन्द्र भूषण के दिशा निर्देशन में प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्र पी. के कौशिक के अथक प्रयासों द्वारा उत्तरी ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज स्थित सामुदायिक रसोई के इंचार्ज वैभव नागर द्वारा खाने के पैकेट्स एकत्रित करने और वितरित करने का नया रिकॉर्ड बनाया गया।
आज इस सेन्टर से लगभग 20 हज़ार पैकेट्स वितरित किये गए। एचसीएल, जैसे संस्थाओं ने फ़ूड पैकेट्स का सहयोग किया। बात दें कि उत्तरी ग्रेटर नॉइड में स्थित अन्य सभी सामुदायिक रसोई मिलकर भी इसके लगभग आधे पैकेट ही वितरित कर पाती है।
साथ ही लगभग 5 हज़ार फ़ूड पैकेट्स यहां तैयार कर वितरित किए गए। भोजन तैयार एवं पैक करते समय साफ स्वच्छता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
