17 अप्रैल को भाकियू कुछ इस अंदाज़ में मनाएगी अन्तर्राष्ट्रीय किसान दिवस

भाकियू घर पर रहें, खेत पर रहें, लेकिन किसान चुप न रहें

भाकियूकोविड-19 के चलते किसानों को दिया जाए अलग से आर्थिक पैकेज-चौ0 राकेश टिकैत 17 अप्रैल 5 बजे किसान अपने कृषि यंत्रों के साथ घर के गेट पर खड़े होकर कृषि यंत्रों की सफाई करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी व मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें भारतीय किसान यूनियन समय-समय पर किसानों के कल्याण एवं समस्या के समाधान हेतु आन्दोलन का निर्माण करती रही है। पूरे विश्व के किसानों को एक मंच पर लाने के लिए 1998 में भारतीय किसान यूनियन व कर्नाटक राज्य रैयत संघ द्वारा ला विया कम्पेसिना नामक एक मंच तैयार किया गया। जिसमें दुनिया के आज के समय में लगभग 181 संगठन व 81 देश शामिल हैं। इसी वैश्विक किसान आन्दोलन का नतीजा है कि पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा में किसानों के मानवाधिकार को लेकर 2018 में प्रस्ताव पारित करते हुए स्वीकृति प्रदान की है, लेकिन अभी बहुत सारे देशों की सरकारों ने इसे अपनाया नहीं गया। जिसके लिए संघर्ष जारी है। अन्तर्राष्ट्रीय किसान आन्दोलन खाद्य सम्प्रभुता, विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किए जाने, परम्परागत खेती, अनुवांशिक बीज, महिला किसानों के अधिकार को लेकर कार्य कर रहा है।  17 अप्रैल को पूरी दुनिया में ला विया कम्पेसिना अन्तर्राष्ट्रीय किसान संघर्ष के रूप में मनाते हुए किसानों के साथ एकजुटता दिखाता है। इसका उद्देश्य किसानों की समाज के लिए ऐतिहासिक भूमिका जैसे-युद्ध, आपदा एवं महामारी के समय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए किसान संघर्षों को नमन, प्रणाम करना है। वर्तमान हालात में भी कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व को पंगु बना दिया है। इस वायरस ने औद्योगिक कृषि पर हावी वर्तमान वैश्विक खाद्य प्रणाली की कमजोरी को उजागर कर दिया है। इन विकट एवं विपरित परिस्थितियों में भी किसान दुनिया में करोडों लोगों तक भोजन पहुंचा रहा है। आज सरकारों को इस संकट से सीख लेनी चाहिए कि किसान अपनी स्थानीय ज्ञान व विविधता के दम पर  किसान करोडों-अरबों लोगों का पेट भर रहा है। सरकार को चाहिए कि इस संकट से सीख लेकर किसानों की रक्षा की गारंटी सरकार को देनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन किसानों के संघर्षों को एकजुट व जनता के सामने लाने के लिए संकल्पित है। कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी के चलते जान हथेली पर रखकर हर दिन दुनिया के पेट भरने के लिए अपने खेत में खड़ा होकर कार्य कर रहा है। आज किसानों के सामने नकदी का भारी संकट है। किसानों के पास न तो फसलों के कटाई के लिए पैसा है और न ही अगली फसल की बुवाई हेतु पर्याप्त साधन नहीं है। किसानों को दी गई छूट का पालन भी सरकारों द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जिस किसान के दम पर भारत के प्रधानमंत्री व खाद्यमंत्री द्वारा सीना ठोक कर कहा जा रहा है कि देश में अनाज का भंडार अगले एक वर्ष के लिए पर्याप्त है। आज इस महामारी के समय उसी किसान को भुला दिया गया है। कोविड-19 के चलते भारत सरकार द्वारा जो आर्थिक पैकेज घोषित किया गया है किसानों को उससे बाहर कर दिया गया है। देश में किसान सम्मान निधि की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। किसान सम्मान निधि का दायरा केवल 30 प्रतिशत किसानों तक ही सीमित है। तमाम प्रतिबन्धों के चलते किसानों को रबी की कटाई व खरीफ की बुवाई प्रभावित हो रही है। महामारी के डर से किसानों को खेत में श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं। दूध, फल, सब्जियाँ आदि के दाम लगातार गिर रहें हैं। मंडियाँ सुचारू रूप से न चलने व परिवहन के समस्या के कारण सब्जियाँ व फल खेतों में सड़ रहें हैं। मधुमक्खियों के स्थान परिवर्तन न होने के कारण मधुमक्खियां मर रही हैं। फूल की मांग न होने के कारण फूलों को खेतों में नष्ट करना पड रहा है। मुर्गी पालक किसानों को मांग में कमी आने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि किसानों के लिए अलग से एक विस्तृत पैकेज 1.5 लाख करोड घोषित किया जाए। कृषि कार्य हेतु किसानों को मनरेगा के माध्यम से श्रमिक उपलब्ध कराएं जाएं। खेतीहर मजदूरों को भी मिलने वाले 1000 रुपये का लाभ दिया जाए। जिससे किसानों को आत्महत्या से बचाया जा सके। देश के किसानों से अपील है कि अर्न्राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर 17 अप्रैल समय शाम 5 बजे अपने कृषि यन्त्रों को लेकर गेट पर खडे होकर फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मीडिया को शेयर करें।
अनित कसाना जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान  मीडिया प्रभारी भाकियू गौतम बुद्ध नगर

यह भी देखे:-

भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी के नेतृत्व में चलाया गया जन जागरण अभियान, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सपाईयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई
अनुराग गुप्ता बने भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष
जेवर विधानसभा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा से क्षेत्र के लोगों व पार्टी के कार्यकर्...
कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा की डाटा एनालिसिस गोष्ठी आयोजित 
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए एक माह में एक करोड़ वैक्सीन लगवाएगी योगी सरकार
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता समेलन संपन्न
मजदूरों के खून से बना है लाल झंडा। जुल्म,अन्याय व शोषण के आगे नहीं झुकेगा- सीटू
अधिवक्ता सभा का अध्यक्ष बनने पर नितीश बैसोया का हुआ भव्य स्वागत
गौतमबुद्ध नगर में भी पार्टी छोड़ अभियान जारी, दादरी में ये नेता साइकिल पर हुए सवार, पढ़ें पूरी खबर
"हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार, लोकतंत्र की हो रही हत्या" – सुधीर भाटी घोड़ी बछेड़ा में सपा की पीडीए...
दुजाना में हुई कांग्रेस की जनसुनवाई व जनसंवाद यात्रा
भाजपा प्रशिक्षण शिविर: कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुँचाने के  लिए कहा    
ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
हाथरस जा रहे काफिले को रोकने पर समर्थकों के साथ पैदल निकली प्रियंका गाँधी,  कहा सरकार को जगाएंगे, हि...