COVID 19 : ALL IN ONE CONTROL ROOM का संचालन शुरू, पढ़ें और लाभ उठायें

नोएडा : डीएम वार रूम गौतम बुध नगर से — कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण एवं पुलिस का जन सामान्य के लिए संयुक्त रूप से बड़ा प्रयास- अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम का संचालन शुरू, जनपद के नागरिक उठाएं लाभ। आधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम का नंबर 1800 419 2211 पर कोविड-19 महामारी के संबंध में जन सामान्य जानकारी कर सकते हैं प्राप्तकोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के निवासियों के लिए एक अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में कई कॉल एक साथ की जा सकती हैं, जिसको कॉल सेंटर एवं सरकारी अधिकारियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। संबंधित कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1800 419 22 11 है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यह कंट्रोल रूम ” आल इन वन” मॉडल पर आधारित है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा कोविड 19 एवं उससे जुड़ी हुई अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम जिला प्रशासन, पुलिस विभाग ,नोएडा अथॉरिटी एवं ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के संबंध में समस्त प्रकार की समस्याओं के बारे में आधुनिक कंट्रोल रूम पर फोन करते हुए निरंतर रूप से लाभ उठाया जा सकता है।– जारीकर्ता :राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

BUDHISM पर आयोजित अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, हम सौभाग्यशाली हैं कि ...
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रेटर नोएडा में विरोध प्रदर्शन जारी
प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,उचित कार्यवाही की माँग
मॉडलिंग के शौक ने बनाया हत्यारा: नवी मुंबई में महिला की सुपारी किलिंग करने वाले हरियाणा के दो युवक न...
जेवर के गाँव-गाँव पहुंचे नरेंद्र डाढ़ा, एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में जुटने का आह्वान
जागरूकता शिविर लगाकर जीएसटी के बारें में बताया
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
EV EXPO 2023: इलेक्ट्रिक व्हीकल के मेले में उमड़ी भीड़
कल 20 अगस्त को कलेक्ट्रेट सूरजपुर आधार कार्ड मेले का होगा आयोजन
जीएसटी जागरूकता अभियान चलाया गया
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा अत्याधुनिक फिनटेक हब, सेक्टर-11 यीडा क्षेत्र में 250 एकड़ में ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एनएसजी कमांडोज़ का दमदार प्रदर्शन, कैडेटों ने सीखे राष्ट्रीय सुरक्षा के...
भगवान श्री जगन्नाथ की निकली भव्य शोभा यात्रा
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हुई यूपीआईटीएस 2025 की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से हो...
ठेली पटरी वालों को रजिस्टेशन अनिवार्य : कु. प्रीति यादव