COVID-19:यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह हुए सील

Greater Noida: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूपी सरकार ने बड़े फैसले का ऐलान किया है. इसके तहत यूपी के 15 जिलों के कुछ इलाके 15 अप्रैल तक पूरी तरह सील रहेंगे. सील होने वाले इलाकों में आने-जाने पर रोक रहेगी. आगरा, नोएडा, कानपुर, वाराणसी, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, महाराजगंज, सहारनपुर समेत 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह सील रहेंगे. इस तरह इन 15 जिलों में कोरोना हॉटस्‍पॉट 100% सील रहेंगे. इन जगहों में जरूरी सामान के लिए होम डिलीवरी और मेडिकल टीमों को ही आवाजाही की अनुमति होगी. इस फैसले का ऐलान करते हुए चीफ सेक्रेट्री आर के तिवारी ने कहा कि बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ऐसा किया गया है ताकि सामुदायिक स्‍तर पर इसका प्रसार नहीं हो.

चीफ सेक्रेट्री ने कहा कि यूपी में कोरोना के कुल 343 केस हैं. जिन इलाक़े में 6-15 केस हैं, वो Hotspot माने जाएंगे. इन 15 जिलों के उन इलाकों को ही पूरी तरह सील करने का फैसला किया गया है ताकि कोई आगे इस बीमारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. 15 जिलों में केवल HOTSPOT को बंद किया जाएग. इस तरह इन इलाकों में कोई भी सर्विस बाहर आकर नहीं ले पाएगा. एंट्री रोकने के लिए बैरियर लगाएंगे. सिर्फ़ मीडिया, पुलिस, हेल्थ सर्विस से जुड़े लोग, कुछ ज़रूरी सामान की आवाजाही रहेगी. इन तरह इन इलाक़ों में किसी भी प्रकार की आवाजाही प्रतिबंधित होगी.

यूपी के 15 ज़िले और केस का ब्‍यौरा यहां पेश किया जा रहा है:
1. Agra- 64
2. Lucknow- 24
3. Ghaziabad- 23
4. Noida- 58
5. Kanpur- 8
6. Varanasi- 9
7. Shamli- 17
8. Meerut- 35
9. Bareliy- 6

  • 10. Bulandshahr- 8
    11. Basti- 8
    12. Firozabad- 7
    13. Saharanpur- 14
    14. Maharajganj- 6
    15. Sitapur- 8

यह भी देखे:-

नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गौतमबुद्धनगर के बच्चे दिखाएंगे जलवा
जनता को मिला लाभ : ग्रेटर नोएडा -फरीदाबाद की दूरी अब और होगी कम
गौतमबुद्ध नगर में  मनाया गया वन महोत्सव, एक दिन में 9 लाख से ज्यादा पौधरोपण किया गया 
गौतमबुद्ध नगर , आज की कोरोना अपडेट जानिए, सूरजपुर में मिली एक महिला कोरोना पॉजिटिव, 9 डिस्चार्ज
ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुल्डोजर: जून-जुलाई में 20 से ज्यादा निर्माण होंगे जमींदोज,...
यूएसए में करोड़ों का स्कालरशिप पाने वाली सुदीक्षा भाटी को विधायक तेजपाल नागर ने दी बधाई
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
हॉस्टल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए छात्र, अस्पताल में चल रहा है इलाज
शहीद जवान  की माँ ने नन्हक फॉउंडेशन के साथ मनाया अपने दिवंगत पुत्र की जन्म वर्षगांठ 
रुद्राक्ष वैसोया का जीवन बचने के लिए मिहिर सेना आया आगे
आतंक के फन कुचलने की शुरुआत: सीएम योगी ने कहा - जो सिंदूर उजाड़ते हैं, वे अब सजा भुगतेंगे
काशी में दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी: काल भैरव, विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिरों में किया...
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सितंबर में आएगा बढ़ा DA
सिटी हार्ट अकादमी में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ
रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई: शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम