कोरोना से जंग में जरुरतमंदों का ऐसे ख्याल रख रही है महिला शक्ति सामाजिक समिति

ग्रेटर नोएडा : महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया    सर्वविदित है की आज पूरा विश्व कोरोना वायरस नाम की महामारी से ग्रसित हो रहा है . हमारा देश भारत दी भी इस चपेट में पूरी तरह आ चुका है । हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी , प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी इससे उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हैं । पूरा प्रशासन तंत्र इससे बचाव में लगा है । हमारा गौतमबुद्ध  नगर जिला भी काफी हद तक इससे प्रभावित है ,लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे नवनियुक्त जिलाधिकारी महोदय, हमारे तीनों प्राधिकरण के सीई  पुलिस कमिश्नर एवं इनकी पूरी टीम साथ में कई छोटी-बड़ी सामाजिक संस्थाएं आरडब्ल्यूएस और हमारी महिला शक्ति सामाजिक समिति की पूरी टीम अपनी पूरी ताकत से इ स आपदा का मुकाबला करने में तन मन धन से लगी हुई है । जहां महिला शक्ति की सचिव अंजू पुंडीर एवं पदाधिकारी,  गीता पुंडीर महिला आपदा सेवादल के नाम से विभिन्न घरेलू महिलाओं को साथ में लेकर लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेवारी ले रखी है । वही कुछ अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष साधना सिन्हा के नेतृत्व मैं सेक्टरों मैं खाने पीने की गरीब एवं कमजोर वर्ग की लोगों की क्या व्यवस्था है इस पर अपनी नजर बनाई हुई है ।साथ ही शहर में रहने वाले सिंगल गर्ल वाकिंग या स्टूडेंट को कहीं कोई परेशानी तो नहीं आ रखी है इस पर पूरी तरह काम कर रही है। वही इटा- 1 आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर राशन बटवाने का काम अध्यक्ष साधना सिन्हा,  उपाध्यक्ष बीना शुक्ला , श्रीमती माही एवं अप्रत्यक्ष रूप से काफी महिलाएं लगी हुई हैं । इसी क्रम में कल अध्यक्ष साधना सिन्हा ने इटा वन सेक्टर में लोगों से घूम घूम कर यह जानकारी एकत्रित की कि लोगों को खाना या राशन मिल पा रहा है या नहीं.  कोई भी परिवार या व्यक्ति भूखा तो नहीं है.  इसकी सूचना जब अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों को दी गई । तो आज कुछ सुधार देखने को मिला । फिर भी अभी वहां काफी लोग हैं जिन्हें भोजन और राशन नहीं मिल पा रहा। प्रशासन को और हम सबको मिलकर इस पर काम करना होगा। आज इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए BETA 2 सेक्टर की जानकारी ली तो पता लगा कि यहां पिछले 2 दिनों से कोई फूड पैकेट नहीं बट रहे । इसकी बात जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदार अधिकारी से की गई तो कुछ लोगों को आज पैकेट ला कर दिए गए. लेकिन यह पिछले 2 दिनों से क्यों बंद है यह उन्हें भी पता नहीं है . अतः साधना सिन्हा  ने बताया की हम यह मुहिम हर दिन जारी रखेंगे और भिन्न-भिन्न सेक्टरों एवं सोसायटीयों का द्वारा करके यह जानकारी लेते रहेंगे की एक भी व्यक्ति भुखा तो नहीं रह रहा। धन्यवाद। साधना सिन्हा अध्यक्ष महिला शक्ति सामाजिक समिति ग्रेटर नोएडा फोन 9278 140 515

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
गलगोटियाज़ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति राजे...
सेक्टरों में पेड़ों की छटाई न होना आंधी तूफ़ान में बना बड़ी मुसीबत, पीसीआर के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बच...
ग्रेटर नोएडा में जल गुणवत्ता की रैंडम जांच दूसरे दिन भी जारी, सभी स्थानों से रिपोर्ट संतोषजनक
समाजवादियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती, सामाजिक न्याय की विरासत को किया याद
बर्फ के साथ अनोखा प्रदर्शन: महिला शक्ति उत्थान मंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता पर जताया व...
स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए बनेगी कमेटी, ग्रेनो वेस्ट में जल्द बनेगा अंतिम निवास
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिला गौतमबुद्ध नगर का किया सघन भ्रमण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्...
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी पंचशील कॉलोनी में “पर्सनल सेफ्टी” पर जागरूकता कार्य...
सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन, बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश
आकस्मिक वर्षा व तेज हवा से जनपद में फसलों को भारी नुकसान होने की दशा में कृषक 72 घंटे के भीतर दें क्...
इन भू-माफियाओं से सौदा नहीं करें : डीएम बी.एन. सिंह ने जारी की सूची, जरुर देखें
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
एडमिशन के लिए पैसे मांगने पर पिता ने की बेररहमी से पिटाई 
गौतमबुद्धनगर में संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव