वृद्धाआश्रम में रह रहे बुजुर्ग का खेत में मिला शव , जांच में जुटी पुलिस

दनकौर (खालिद सैफी): आज  तड़के दनकौर कोतवाली क्षेत्र  के तालड़ा झालडा की पुलिया के समीप एक गेहूं के खेत मे 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस  मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

डीसीपी राजेश कुमार  सिंह ने घटना के संबंध में  जानकारी देते हुए  बताया —

बिलासपुर के पास तालड़ा- झलड़ा गांव पर स्थित वृद्ध आश्रम में 70 वर्षीय सोरन सिंह पुत्र मोती सिंह ग्राम मंजूर गढ़ी, जनपद अलीगढ़ अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ 28 फरवरी 2020 को एडमिट हुए थे । आश्रम से 300 -400 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में आज उनकी डेड बॉडी बरामद हुई है। जाँच से प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ कि वह अपनी पत्नी को अक्सर गाली-गलौज कर दिया करते थे 2 तारीख को भी जब वह गाली गलौज कर रहे थे तो आश्रम के लोगों ने उनको रोका धक्का-मुक्की में संभवत गिर गए थे और उसी चोट के कारण उनकी मृत्यु होना प्रतीत हो रही है। बाद में उनको खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। यह आश्रम की लापरवाही है। दो व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं पूछताछ की जा रही है। हालांकि आश्रम वासियों का कहना है कि 02 तारीख को पेंशन लेने के लिए कह कर बाहर निकले थे। पीएम कराने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल उनकी पत्नी से एप्लीकेशन लेकर के अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। आश्रम द्वारा पुलिस को उनके गायब होने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा कोई नहीं है ना ही उनकी किसी से रंजिश होना बताया गया। उक्त के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 172/2020 धारा 304,201 भा0 द0 वि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मीडिया सेल
गोतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद
प्रशासन ने 3 और गुंडों पर लगाया गैंगस्टर
Netflix के हिट वेब सीरीज देखकर बनाई कुनाल की हत्या की योजना
दादरी पुलिस ने रेप के आरोपी को भेजा जेल , पंचायत ने पीड़ित को सुनाया था केस वापस लेने का फरमान, 1.5 ल...
जानिए, किन दो भू माफियाओं पर लगा गैंगस्टर
बहुचर्चित हरेंद्र नागर प्रधान हत्याकांड : जानिए, कुख्यात सुंदर भाटी के अलावा किन 11 गुर्गों को कोर्ट...
चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से चल रहा था वाहन
कुख्यात सुपारी किलर, लाखों का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत को सूरजपुर न्यायालय में बनाया गया एडीजीसी
शराबी पति ने महिला के सिर पर ईट से किया वार, मौत
दोस्तों पर लगा युवक की हत्या का आरोप, दो हिरासत में दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव की घटना, पुलिस कर र...
पड़ोसी के साथ महिला और पुरुष ने की मारपीट
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 20 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद
जेल प्रशासन ने सामान में आई चरस को पकड़ा, एक बन्दी पर मुकदमा दर्ज
नर्सरी संचालक से ट्रांसपोर्ट कंपनी ने की लाखों की ठगी, मामला दर्ज
तलवार से वार कर सौतेली माँ को किया घायल