COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान

ग्रेटर नोएडा:देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वही इस समय गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैए से परेशान हैं.

गलगोटिया विश्वविद्यालय मे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को ईमेल भेज कर फीस जमा कराने का दवाब बनाया जा रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से लेट फीस के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांग रहा है। साथ ही  फीस जमा न कराए जाने की स्थिति में परीक्षा में न बैठने दिए जाने की धमकी दे रहा है। “

उक्त जानकारी गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र ने दिया है.

विश्वविद्यालय से जुड़े एक दूसरे छात्र का कहना है कि मैं अभी ग्रेटर नोएडा में नहीं हूं और पूर्व में मैं नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसा जमा किया था लेकिन लेनदेन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी कुछ समस्या होने के कारण.मेरे अभिभावक को विश्वविद्यालय के अकाउंट कार्यालय में जाना पड़ा था ,जिसके बाद से मेरे अभिभावक हमेशा फीस का भुगतान चेक के माध्यम से ही करते हैं इसलिए मेरे अभिभावक भी चिंतित हैं.

वहीं इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ईमेल के माध्यम से इसका जानकारी दिया है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निम्नलिखित बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है.

1. गलगोटिया विश्वविद्यालय द्वारा COVID – 19 के दौरान जो फीस विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय प्रशासन ले रहा है। वह फीस विश्वविद्यालय इस समय नहीं ले। साथ ही आपसे आग्रह है कि विश्वविद्यालय एक सेमिस्टर की फीस इस महामारी के दौरान विद्यार्थियों से नया ले।
2. गलगोटिया विश्वविद्यालयविगत वर्षों से परीक्षा के समय उपसतिथि (अटेन्डन्स) के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूल करता है। इस पर कार्यवाही हो।
3. गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे अध्यापकों का वेतन भी विश्वविद्यालय प्रशासनने रोक रखा है। जिससे उन्हे इस महामारी के समय आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आप इस विषय को भी संज्ञान में लेकर तत्काल अध्यापकों का वेतन देने के लिए विश्वविद्यालय को सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोरोना जैसी महामारी के समय में किसी भी मजदूर या छात्र को परेशान ना किया जाए.

यह भी देखे:-

बेकाबू कार नाले में गिरी, रेडियो जॉकी की मौत
डिजिटल इंडिया के छह वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी अभियान के लाभार्थियों से कल करेंगे बातचीत
बच्चों के बलात्कारियों को मिलेगी फांसी, अध्यादेश लाएगी मोदी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, जानें क्या कहा
कल का पंचांग, 30 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कबड्डी खिलाड़ी आकाश का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत
यमुना प्राधिकरण ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया की कविता संग्रह "सफ़ेद कागज़" का लोकार्पण
पीएम व सीएम के संबोधनों में भी नोएडा-ग्रेनो छाए रहे
ग्रेटर नोएडा में आज GST MEGA CAMP , GST से सम्बंधित समस्या का होगा निराकरण
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में खूटी पूजा से रजत जयंती दुर्गा उत्सव का शुभारंभ
युनाईटेड कालेज में प्रोफेसरों ने खेल, योग संगीत का अभ्यास किया
जनपद गौतम बुद्ध नगर में पेंशनर दिवस का आयोजन, पेंशनर्स की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने का आश्...
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड और ईपीसीएच के बीच MOU पर हस्ताक्षर
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त : अफसरों पर करें कार्रवाई करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत
जीएल बजाज में सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य आयोजन