COVID-19:निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली: तेलंगाना सरकार का कहना है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 6 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार ने बताया कि सभी 6 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई. सभी 6 मृतक इसी महीने दिल्ली में निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे.

 

सरकार ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण हुई इन 6 मौतों में से 2 की मौत गांधी अस्पताल में हुई. इसके अलावा बाकी लोगों में अपोलो अस्पताल में एक, ग्लोबल अस्पताल में एक, निजामाबाद में एक और गडवाल जिले में एक की मौत हुई है. साथ ही सरकार ने दिल्ली का दौरा करने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत संपर्क करें.

उल्लेखनीय है कि निजामुद्दीन में तबलीगी जमात का सेंटर होने के चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं. इसके बाद उन्हें अलग-अलग समूहों में विभिन्न शहरों और कस्बों में इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जाता है. इन्हें इलाकों की चिट दी जाती है जिसमें मस्जिदों का ब्योरा होता है. ये लोग वहां पहुंचते हैं और मस्जिदों में ठहरते हैं.

यह भी देखे:-

समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण ने किसानों को दिया समर्थन
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर हुआ भीषण हादसा 5 लोगों की दर्दनाक मौत
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव- राकेश टिकैत
जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल
यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का किया अंत
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल,  जानिए 
आईकेयर आई हॉस्पिटल को  ICICI बैंक और ICICI फ़ाउंडेशन ने  ग्रामीण मरीज़ों की नेत्र चिकित्सा के लिए उप...
सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने क...
पंचतत्व में विलीन हुई हीराबेन : पीएम मोदी ने मां को दी मुखाग्नि
कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट
बिसरख धाम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज, जल्द होगा हिन्दू रक्षा सेना ईकाई का ...
किसान आंदोलन : किसानों से मिलने जा रहे सांसदो को रोका
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
GST Council Meeting: जानिए क्या रहा ख़ास