COVID-19:सदमे में जर्मनी के मंत्री ने की खुदकुशी

नई दिल्ली:जर्मनी के हेस्से राज्य के प्रधानमंत्री वोल्कर बाउफर ने आज रविवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित वित्त मंत्री थामस शेफर ने खुदकुशी कर ली है.

54 वर्षीय थामस शेफर शनिवार को एक रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे. वेसबादेन अभियोजन कार्यालय ने बताया कि उनका मानना ​​है कि थामस शेफर ने खुदकुशी की है. प्रधानमंत्री वोल्कर बाउफर ने अपने रिकॉर्डेड संदेश में कहा, ‘हम सदमे में हैं, हमें विश्वास नहीं हो रहा और हम इन सब चीजों के बेहद दुखी हैं.’

हेस्से जर्मनी की आर्थिक राजधानी फ्रैंकफर्ट में पड़ता है, जहां डायचे बैंक और कॉमर्जबैंक जैसे प्रमुख आर्थिक कंपनियों के मुख्यालय हैं. यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी फ्रैंकफर्ट में स्थित है.

वित्त मंत्री के असामयिक मौत पर प्रधानमंत्री वोल्कर बाउफर ने उन्हें याद करते हुए बताया कि शेफर पिछले 10 सालों से हेस्से राज्य के आर्थिक प्रमुख थे और इस महामारी के कारण पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव से निपटने की खातिर कंपनियों और श्रमिकों की मदद करने को ‘दिन और रात’ लगे हुए थे.

यह भी देखे:-

जिला उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल पर लगाया जुर्माना
तुस्यना भूमि घोटाले के एक और आरोपी की जमानत खारिज
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
'मुझे बेटे पर गर्व है, उम्मीद है वह सही सलामत वापस लौटेंगे' - विंग कमांडर अभिनंदन के पिता
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प...
गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना के कितने मरीज मिले , जानिए , 670 अब भी सक्रिय
GIMS बाल रोग विभाग: नुक्कड नाटक के माध्यम से चला स्तनपान जागरूक अभियान
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
23 फरवरी को होगा आईवीपीएल मुकाबला का शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल की टीम होगी आमने-सामने
जब संसद में निर्मला सीतारमण ने दिलाई 'दामाद' की याद, 'हम दो हमारे दो' पर राहुल को घेरा
प्रिया राघव बनी भारतीय किसान यूनियन अंबावता की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ
Today Weather Update: दिल्ली, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम के ताजा अपड...
वकील की पीट-पीटकर हत्या से गुस्से में साथियों का हंगामा: सड़क पर टायर जलाए, चक्काजाम; कचहरी बनी छावन...
UP ELECTION 2022: जातीय सियासी रंग गुर्जर बनाम ठाकुर में उलझता जेवर, निर्णायक हुए जाटव, जाट ,मुस्लिम...