कोरोना वाॅयरस से न घबरायें, खुद बचें-और सबको बचायें : अलोक सिंह , पुलिस कमिश्नर

  • कोरोना वाॅयरस से बचाव, नियंत्रण व जागरूकता हेतु पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  • पुलिस कमिश्रनर ने की प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता

  • हैजमेट सूट का डेमो व मेडिकल किट का किया गया वितरण

  • कोरोना वाॅयरस से बचाव व नियंत्रण हेतु पुलिस पूरी तरह से तैयार

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। कोरोना वायरस से बचाव, नियंत्रण व जागरूकता हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट के ऑडीटोरियम में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि कोरोना वाॅयरस से खुद बचें और दूसरों को भी बचायें। उन्होंने व्यक्तिगत सफाई पर जोर देते हुए कहा कि घर, कार्यालय, बैरक व वाहन को साफ रखें व प्रतिदिन सैनेटाइज करें। घर व कार्यालय में सैनेटाइजर अवष्य रखें तथा अगंतुकों से भी सैनेटाइजर का प्रयोग करने को कहें। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिन अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं अतः वाॅयरस से बचाव व नियंत्रण हेतु स्वयं जागरूक हों तथा जनता को भी जागरूक करें। उन्होंने सैनेटाइजर, मास्क व अन्य जरूरी दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग को सख्ती से रोकने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि कहीं पर भी भीड़ एकत्र न होने दें, व लोगों को दूरी मेनटेन करने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो पूरी सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर उचित कार्यवाही करें।

इससे पूर्व डाॅ. एच.एस. धानू ने कोरोना वाॅयरस से बचाव व नियंत्रण हेतु शासन के दिषा-निर्देषों की जानकारी देते हुए स्वयं जागरूक होने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संक्रमित व्यक्ति से के बचाव हेतु हैजमेट सूट पहनने का डेमो किया गया तथा सभी पुलिस अधिकारियों को मेडिकल किट का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार, अपर पुलिस आयुक्त पर्णा गांगुली सहित पुलिस कमिष्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे। प्रषिक्षण कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार द्वारा किया गया।

यह भी देखे:-

दादरी विधायक तेजपाल नागर को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान
गौतमबुद्ध नगर में क्या है कोरोना का हाल, जानिए
हत्यारे पति को मिली आजीवन कैद की सजा
भाकियू ने अजय मिश्रा टेनी को गृह राज्य मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
युवाओं को नशे से बचाने की पहल, तंबाकू मुक्त संस्थानों को मिलेगा सम्मान
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार
पिटबुल डॉग ने मासूम बच्चे को कई जगह काटा, मुकदमा दर्ज
शारदा अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
संविधान निर्माताओं की उम्मीदों के मुताबिक सिटीजन चार्टर पर नॉएडा में मर रहा धीमी मौत
कैपजेमिनी के एन.एस.ई.ज़ेड रोबोटिक्स और एआई लैब के सहयोग से सरकारी स्कूल जूनियर हाईस्कूल नंगला चरणदास...