कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जानिए क्यों, पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा : आज दिनांक 16 मार्च दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर व नोएडा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती दरों व किसानों की फसलों का बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में एसएसपी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और वहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों व ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान के लिए भाजपा सरकार से मुआवजा की मांग की। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे व राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी गौतम बुध नगर को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निम्न स्तर प’र हैं जिससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने चाहिए।लेकिन देश की भाजपा सरकार ने इसमें कोई भी कमी नहीं की है।डीजल,पेट्रोल के बढ़ते दामों से किसान, उद्यमी तथा देश के प्रत्येक आम नागरिक पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूसरा पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओले पड़ने की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। किसानों को राहत देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाये। इस धरना प्रदर्शन में नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना सतीश शर्मा नंदकिशोर शर्मा अमरेंद्र कुमार सनी नागर दिनेश शर्मा रवि भाटी एचएन सिंह योगेश तालान नंदकिशोर चौहान रवि वसोया रोहतास भडाणा कालू पुरुषोत्तम नागर दीपक भाटी चोटीवाला सेवादल सचिव अशोक पंडित हेमचंद नागर अनिल राजू देवधर प्रमोद शर्मा लियाकत चौधरी फिरे सिंह नागर सत्येंद्र शर्मा अशोक शर्मा पवन शर्मा ललित अवाना सविंदर अवाना अली मोहम्मद समीर कमरू अंजार सुभाष शर्मा यतेंद्र शर्मा संजय तनेजा कदीर खान मोहम्मद आसिफ तोमर सविंदर यादव अरबाज गुड्डू गुलशन एसएस सिसोदियाविक्रम नागर अजय नागर वसील अहमद सुमन भाटी पारुल चौधरी रामभरोसे शर्मा एचएन शर्मा धारा चौहान आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

यह भी देखे:-

गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
AIMIM  के जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक का सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत 
सपा कार्यालय पर हुआ सभासदों का स्वागत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक गौतमबुद्ध नगर में सम्पन्न
एडवोकेट रविंद्र भाटी की मौजूदगी में आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए सपा के ये नेता
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
जनता का शोषण कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
जेमटेक के लॉ के विद्यार्थियों ने बंदियों को दी कानूनी जानकारी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
आम आदमी पार्टी का कानून व्यवस्था खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन
भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की  जयंती मनाई
यूपी के ब्रेन की 22 करोड़ लोगों को पहले जरूरत, स्टार्टअप देंगे अर्थव्यवस्था को और रफ्तार
महिलाओं के हाथ में होगी रालोद की कमान: सदस्यता अभियान में सैकड़ों ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन
भाकियू भानु संगठन की बैठक आयोजित
पूरी लगन व दृढ़ इच्छा से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता - विजय भाटी (जिलाध्यक्ष भाजपा )
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ महारैली, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर...