शामली : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो कुख्यात ईनामी बदमाश, इलाके में था आतंक

शामली: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना क्षेत्र में शनिवार तड़के यूपी पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में झिंझाना के थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. स्थानीय एसपी अजय पाल ने बताया कि कैराना इलाके के भूरा गांव में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए उसी गांव के बदमाश नौशाद उर्फ डैनी और सरवर आए हुए हैं. सूचना पर कई थानों की पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने बदमाशों को घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों बदमाशों का मार गिराया गया.

एसपी अजय पाल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस को लगा कि दोनों बदमाश केवल घायल हैं, इसलिए उन्हें झिंझाना के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि रास्ते में इनकी मौत हो चुकी है.

थाना प्रभारी घायल: मुठभेड़ में झिंझाना के थाना प्रभारी भवगत सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मारे गये दोनों बदमाश शातिर अपराधी थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. नौशाद उर्फ डैनी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और शामली में कई मामले दर्ज हैं.

मारे गए बदमाशों पर था इनाम: मारे गए अपराधियों पर हरियाणा और प्रदेश पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था. नौशाद पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और हरियाणा की करनाल पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा था. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से नौशाद पर 50 हजार का इनाम प्रस्तावित है. सरवर के खिलाफ भी पांच हजार का घोषित इनाम को बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने का प्रस्ताव डीजी मुख्यालय भेजा गया था.

भारी संख्या में हथियार बरामद: दोनों बदमाशों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गये हैं. पुलिस को काफी समय से इन बदमाशों की तलाश थी. दोनों बदमाश भूरा गांव के ही रहने वाले थे और किसी की हत्या करने के इरादे से यहां आये थे.

एसपी अजय पाल के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों में झिंझाना के थाना प्रभारी भगवत सिंह, एसएसआई आदेश कुमार और संदीप बालियान के अलावा एसओजी टीम के राजू त्यागी और आदेश शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मारे गये बदमाशों का आपराधिक ब्यौरा मंगाया जा रहा है. इन बदमाशों का इलाके में आतंक था.

यह भी देखे:-

घर मे बंद बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 4 गिरफ्तार
बिसरख बिसरख व सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
प्रतिबंधित ई -सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार ,एक करोड रुपए कीमत का माल बरामद
पीड़ित बिल्डर ने लूटा हुआ माल समेत चोर को दबोचा
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
रवि काना और उसके साथी के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
बिजली कर्मचारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या
काले हिरण शिकार केस में सलमान खान ने कोर्ट में दिया था झूठा हलफ़नामा, 18 सालों बाद अब मांगी माफी
60 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
नोएडा :कोर्ट के आदेश पर 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
"ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ": नोएडा, ग्रेटर नोएडा में चेकिंग अभियान, 742 वाहनों पर कार्यवाही, 710 सार्वजनिक ...
चोरों ने शादी वाले घर से नगदी और गहने उड़ाए
कैब में सवार महिला से लूट
दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या
नोएडा में युवक की नृशंस हत्याः मीट की दुकान पर सामान लेने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी फरार