नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश , एक फरार

नोएडा थाना फेस 3 पुलिस ने किया एनकाउंट, सादिक नामक बदमाश का हुआ एनकाउंटर, सेक्टर 119 एल्डिको के सामने हुआ एनकाउंटर, एक अपाचे बाइक ओर तमंचा हुआ बरामद, मौके से एक बदमाश फरार जिसको ढूंढने के लिए पुलिस कर रही प्रयास, नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति —

आज दिनांक 13.03.2020 को शाम करीब 7ः30 बजे गस्त व चेकिंग के दौरान दो लड़के बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक पर जोडियक सोसाइटी से एफएनजी रोड की तरफ जाते हुए दिखाई दिए जिन्हें संदिग्ध समझते हुए थाना फेस 3 पुलिस द्वारा सर्विस रोड एल्डिको अपार्टमेंट सेक्टर 119 के पास चेकिंग के लिए रोका गया, नहीं रुके बल्कि सर्विस रोड से भागने लगे और पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें आत्मरक्षा हेतु पुलिस पार्टी द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त सादिक पुत्र सलीम निवासी पितर मऊ थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर हाल पता सीजवान नगर कॉलोनी आवासीय योजना काशीराम नगर थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद के पैर में गोली लगी है व एक साथी सुरजीत मौके से भागने पर सफल रहा। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल अपाचे, एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद हुये है। अति शीघ्र उपचार हेतु मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अभियुक्त को जिला अस्पताल भेजा गया है एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त थाना फेस 3 व जनपद के अन्य थानों के लूट के दर्जनों मुकदमे में शामिल है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

चोरी के आरोप में मां बेटा गिरफ्तार
साइबर ठगी का पर्दाफाश: करोडों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद
स्वीटी को कार से घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा : सुन्दर भाटी गैंग का शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल
गौतमबुद्धनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: टावरों से उपकरण चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 80 लाख की संपत्ति...
पहली बार 307 के आरोपी पर लगाई रासुका, डीएम - एसएसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच हज़ार का ईनामी , स्वर्णनगरी में 16 लाख लूट को दिया था अंजाम
बच्ची  के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार 
16 साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो साल के मासूम की हत्या में था वांटेड, जानिए गुनाह ...
नोएडा में गोलियों से छलनी कर कारोबारी की हत्या
पुलिस ने 3 साल की बच्ची को 2 घंटे में तलाशा
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, हालत नाजुक
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुआ शातिर बदमाश
शौचालय के पास से ई -रिक्शा चोरी