कोरोना से भारत में पहली मौत की खबर, डरो नहीं , जयपुर में एक मरीज ठीक होने का दावा, मिल गया ठीक होने का फार्मूला
कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण भारत में पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है. 76 साल के ये व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से भारत वापिस लौटे थे.
इधर कर्नाटक राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि “इस मामले में सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. उन्हें दूसरों से अलग रखा गया है और बीते दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उन सभी को तलाशने की कोशिश की जा रही है. ये व्यक्ति तेलंगाना के एक निजी अस्पताल में भी गए थे इस कारण तेलंगाना सरकार को भी सूचित किया गया है.”
कब और कैसे हुई मौत
केंद्र सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सऊदी अरब से लौटने के बाद सांस लेने में परेशानी, खांसी और निमोनिया की शिकायत हुई जिसके बाद 6 मार्च को एक डॉक्टर ने उनके घर पर ही उनका इलाज किया.
लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद 9 मार्च को कलबुर्गी में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का संदिग्ध पाया गया.
इसके बाद 9 तारीख को विस्तृत जांच के लिए उनके थूक के नमूने को बंगलुरु की एक लैब में भेजा गया था. लेकिन जांच के नतीजे आने से पहले ही कलबुर्गी अस्पताल की सलाह के ख़िलाफ़ जाकर उनके परिवार वालों ने उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
वहीँ जयपुर में डॉक्टरों ने कोरोना से संक्रमित एक मरीज के ठीक होने का दावा किया है. उक्त मरीज कुछ दिन पहले जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हुआ था. डाक्टरों ने बताया उक्त मरीज को मलेरिया, स्वाइन फ्लू और एचआईवी पॉजिटिव की दवा मिला कर दिया गया. जिसके बाद वो ठीक हो गया .
