कोरोना को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट, नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी, पढ़ें पूरी खबर

डीएम वार रूम गौतम बुध नगर से : वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम किया गया शुरूल रूम का नंबर 0120- 2569901 पूरे 24 घंटे रहेगा संचालितऔर करोना वायरस के संबंध में ली जाएगी फीडबैक , की जाएगी आवश्यक कार्यवाही.

शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी बी एन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर 24 घंटे यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से कनोरा वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में जन सामान्य से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के उपरांत शासन के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचनाओं की लॉग बुक भी तैयार की जाएगी जिसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 0120-2569901 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दे सकते हैं एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समस्त राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि करोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर

यह भी देखे:-

शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की मिसाल: जी.एल. बजाज के सीईओ को मिला ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड
उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का समापन नोएडा शिल्प हाट में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास की उपलब्धियों प...
ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी का मेधावी छात्र सम्मान समारोह, छात्रों को मिला...
स्काउट एवं गाइड ने एस्टर पब्लिक स्कूल में हैंड वॉश जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया आयोजित
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य, सरकारी सुविधाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना है - जेवर विधायक धीरेन्द्...
शारदा विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति रैली आयोजित कर युवाओं में जागरूकता फैलाने का किया प्रयास
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
नोएडा में हिन्दू समाज की एकजुटता और जागरूकता के 16 स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा  ने दिव्यांगों में व्हीलचेयर वितरित किया 
योग और स्वास्थ्य, "कर-पृष्ठ और कर-तल" , शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा:डॉ तकी इमाम
क्रिप्टो से कमाने वालों पर टैक्‍स लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कारोबार में आई तेजी
गलगोटियास विश्वविद्यालय में फॉर्म्यूला इम्पीरियल और इंडियन कार्टिंग रेस 2023 का उद्घाटन
बिजली कर्मचारियों से मारपीट ,धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी
नोएडा बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक तीसरी आँख से पुलिस रखेगी नजर
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल