विस्तृत रिपोर्ट : विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा मौत, देश में 89 लोग संक्रमित, नोएडा में भी मिला कोरोना का मरीज

नोएडा: पूरे विश्व में कोरोना से 5000 से ज्यादा लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं भारत में अभी तक 89 मरीज की पुष्टि हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है . उतर प्रदेश को महामारी की श्रेणी में रखा गया है . 22 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद कर दिया गया है. इसके अलावा हरियाणा, उड़ीसा, उत्तराखंड में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद करने का एलान कर दिया गया है . उड़ीसा में कोरोना को आपदा घोषित कर दिया गया है . महाराष्ट्र में भी बड़े कदम उठाये गए हैं . केरला में समय से पहले विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया है .

पीएम मोदी ने ट्वीट कर सार्क देशों से अपील की है सभी मिलकर विडियो कांफ्रेंस के जरिये कोरोना से लड़ने के लिए ठोस रणनीति बनाए. होटल उद्योग में भी कोरोना का असर पड़ा है . क्रिकेट मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं .

इधर नोएडा के सेक्टर 80 में स्थित निजी कंपनी में काम करने वाले एक निदेशक स्तर के अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. उनका उपचार दिल्ली में चल रहा है. कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के मिलने के बाद कंपनी के 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखकर उनकी जांच शुरू कर दी है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि गौतम बुध नगर में कोरोना वायरस के एक मरीज की पुष्टि हुई है. यह मरीज पहले स्विट्जरलैंड उसके बाद इटली के दौरे पर गया था. जब यह मरीज कंपनी पहुंचा तो उसके उसे शरीर में दर्द महसूस हुआ , जिसके बाद यह इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास पहुंचा , जहां चिकित्सक ने मरीज को कोरोना वायरस की पुष्टि की थी . इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के सभी 700 कर्मचारियों को सर्विलांस पर ले लिया है. इन सभी कर्मचारियों को कोरोना की जांच की जा रही है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी कंपनियों को नोटिस भेज दिया है. साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कंपनियों के कर्मचारियों की जांच भी की जा रही है.

यह भी देखे:-

विश्व जल दिवस : पानी की चोरी रोकने में जुटे कई पुलिसकर्मी, जानिए एक मिनट में कितना पानी होता है बर्ब...
जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स में किया गया भर्ती, होगी एंडोस्कोपी
सुहागिनों ने सुनी करवा चौथ व्रत कथा, अब है चाँद निकलने का इन्तजार
क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी से बाइडन बोले- आपको देखकर बहुत अच्छा लगा; चीन को दी नसीहत
मानदेय बढ़ाने के लिए हड़ताल पर गए प्रशिक्षु चिकित्सक
लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में ...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, में मनाई गयी महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
बाबतपुर एयरपोर्ट पर शारजाह से आए यात्री के पास से मिला सोना
सस्टेनेबल भविष्य को रफ्तार: जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बनी पुलिस
ईपीसीएच द्वारा पानीपत में 'हरियाणा से एमएसएमई निर्यात को प्रोत्साहन' विषयक सेमिनार का आयोजन
पुलिस एंड फायर गेम्स बैडमिंटन खेल में गौतमबुद्ध नगर के कॉन्स्टेबल गगन पासवान ने लहराया भारत का परचम
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में 50 फ़ीसदी लोगों के लिए वर्क फ्रॉम  होम लागू
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, टाटा 407 से टकराई ब्रेजा कार, 4 लोगों की मौत
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ गौ मांस तस्कर