कोरोना वायरस दिल्ली में महामारी घोषित, स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर बंद , अब तक 73 की पुष्टि

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों को बंद करने की घोषणा की है.

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. साथ ही दिल्ली के सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. एहतियातन राष्ट्रपति भवन भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.

भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है. अब तक देश में कोरोना वायरस के 73 मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश, लद्दाख, महाराष्ट्र से कुछ नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों से कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं हैं. सरकार इसको लेकर सतर्क है.

यह भी देखे:-

दयानतपुर के कैलाश मासूम ने प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक के साथ बांटे मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर और ...
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
कोरोना संक्रमित ध्‍यान दें... खान-पान में इन चीजों का करें प्रयोग, बिना जरूरत अस्‍पताल में न हों भर्...
नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर
डबल के बाद अब कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता! जानें इसके बारे में सबकुछ
मुंबई में यूपीआईटीएस 2025 रोडशो का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : सामूहिक विवाह का आयोजन, 8 जोड़ों का विवाह सकुशल सम्पन्न
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ लेकर किया गया वृक्षारोपण
इजरायली दूतावास के पास बम  ब्लास्ट, गाड़ियों के शीशे टूटे, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा 
आईईसी कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का समापन
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया की जर्सी नई दिल्ली में लॉन्च
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन
इरफ़ान के शव लाने को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
ब्रेकिंग : गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के इन इलाकों में अगले दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद क...
राकेश टिकैत बोले- पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं, सेना की तरह हम भी मोर्चे पर