भंगेल सलारपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम

भंगेल सलारपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भंगेल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिलकर भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान होली के गीतों पर व्यापारी जमकर थिरके।

इस अवसर पर सपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि होली हमें आपसी भाईचारे एवं प्रेम का संदेश देती है। विविधता में एकता का रूप होली में दिखाई देता है। होली एक ऐसा त्यौहार है जहां ऊंच, नीच , अमीर गरीब , जाति पांत के सभी बंधन टूट जाते हैं और सभी एक ही रंग में रंग जाते हैं वह है प्रेम का रंग। आओ सभी मिलकर ऐसे होली का त्यौहार मनाएं जहां ना ईर्ष्या हो, ना भेदभाव हो, ना कोई व्यसन हो।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि होली का पावन पर्व हमारे संस्कारों की पूंजी है। विविध रंग हमें अनेकता में एकता का संदेश देते हैं। प्रेम के पावन पुनीत पर्व की सभी को बधाई।

इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, मनोज गौतम, वृजेश त्यागी, पंडित दयानंद शास्त्री, सुशील पाल, नितिन गर्ग, सोनू त्यागी, मुकुल कंसल, मनोज कंसल, राजकुमार बंसल, अतुल बंसल, महेंद्र कंसल, सौरभ गोयल, प्रवीण गौतम, सादिक खान, आदित्य बाजपेई, मुकेश बंसल, सुबोध गोयल, आशिद पाती, दिनेश पाती, सतपाल गर्ग, सतेंद्र भड़ाना, नंद किशोर शर्मा, शिवशंकर गोयल सहित तमाम व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भव

यह भी देखे:-

सोनी सब के पौराणिक शो वीर हनुमान की वेशभूषा: अजंता-एलोरा की गुफाओं की कला से प्रेरित
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में पाइथन प्रोग्रामिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मियावाकी शहरी वन रोपण के लिए भारत के तालाब पुरुष के साथ जुड़े
ग्रीन सिटी हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया अपना 10वां स्थापना दिवस, शानदार उपलब्धियों पर हुई चर्चा
बिलासपुर कस्बे में बूढ़े बाबा के मेले में उमड़े हजारो श्रद्धालु,सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही अलर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विजयादशमी पथ संचलन संपन्न
एनपीसीएल के खिलाफ प्रदेश उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को सौंपा ज्ञापन
डीएमआईसी के प्रभावित किसानों नेजेवर एयरपोर्ट के किसानों का मुआवजा बढ़ाने का किया स्वागत
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : कैकई ने भरत के लिए मांगा राज, राम को 14 वर्ष का बनवास
ग्रेटर नोएडा जाट महासम्मेलन में प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित
यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने टॉय पार्क क्लस्टर में फैक्टरी निर्माण कार्यों का किया शिलान...
सूरजपुर की बदहाली से व्यापारी परेशान, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कारोबार ठप
साकीपुर गांव में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
24 नवंबर 2022 गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश में बदलाव, जानिए अब कब होगा अवकाश
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त , एक ही परिवार के छह लोग घायल