होलिका दहन के साथ होली पर्व आरंभ, कल रंगाोंं में सराबोर रहेगा देश
होली उत्सव आज रात होलिका दहन (Holika Dahan) के साथ आरंभ हो गया है। पूरे देश में में जगह-जगह बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया गया। ग्रेटर में भी होलिका दहन किया गया . इसके बाद मंगलवार को रंग-गुलाल से होली का त्योहार (Festival of Holi) मनाया जाएगा। होली में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से सतर्क है। जगह-जगह पुलिस (Police) तैनात है। अस्पतालों (Hospitals) व फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) में विशेष एहतियाती व्यवस्था की गई है।|
सोमवार की रात ग्रेटर नोएडा में विभिन्न चौक-चाैैराहों पर होलिका दहन किया गया। इसके लिए लोगों ने दोपहर से ही लकडि़यों के ढ़ेर लगा दिए थे। होलिका दहन को देखने के लिए सड़कों व चौराहों पर भीड़ उमड़ पड़ी। देखें झलकियाँ —


