गलगोटिया में इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय सम्मलेन

गलगोटिया विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा और विद्युत मंत्रामय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (आई0सी0ई0ई0ई0) 2020 पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन फरीदाबाद में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित किया गया। जिसका पब्लिकेशन पार्टनर स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर रहा। इस सम्मेलन में देश भर से विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों एवं लेखकों ने भाग लेकर विद्युत क्षेत्र में प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अपने शोंध पत्र प्रस्तुत किये। इस सम्मेलन का उद्देश्य इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी के क्षेत्र मे विभिन्न मुद्दों और उसके भविष्य की दिशा पर चर्चा करने वाले इंजीनियरों, शिक्षा विदों और शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना है। सम्मेलन के द्वारा संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ भविष्य के अनुसंधान क्षेत्र के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का प्रसार करेंगें। कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुनिल गलगोटिया ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और अन्य शिक्षण प्रोग्रामो सहित अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए समर्पित है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि विशविद्यालय विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आधुनिक क्रांति लाने वाले लीडरों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि देश का इंजीनियरिंग एवं अनुसंधान में उज्जवल भविष्य हो। सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 राजेन्द्र कुमार पाण्डेय महानिदेशक राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, विद्युत मंत्रालय (भारत सरकार) डॉ0 अरूण कुमार त्रिपाठी महानिदेशक राष्ट्रीय सौर ऊर्जा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (भारत सरकार) श्री ए0,के0 सिह सी0एम0डी0, एन0एच0पी0सी0 भारत, प्रो0 सेलिया शहनाज़ कॉनकार्डिया यूनिवर्सिटी मॉन्ट्रियल, क्यूसी, (कनाडा), और डॉ0 बी0के0 मूर्ति वैज्ञानिक जी0 एण्ड ए0एम0पी0 ग्रुप इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय प्रौद्योगिकी, प्रो0 वेलेंटीना ई0 बालास, ऑरेल ब्लाइकू यूनिवर्सिटी ऑफ अरद रोमानिया और प्रो0 रविन्द्र नाथ शो गलगोटिया विश्वविद्यालय आदि सामिल हुए।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया
ग्रेनो के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंडिया इंटरनेशनल स्टूडेंट साइंटिस्ट इनोवेशन...
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का आगाज
चोरों ने मंदिर के दानपत्र को भी नहीं बख्शा, चोरी कर ले गए
एचआईएमटी ग्रुप में ‘मंथन’ संगोष्ठी: अनुशासन और काउंसलिंग पर मंथन, शिक्षाविदों ने दिए अहम सुझाव
यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी
कैबिनेट प्राविधिक मंत्री जतिन प्रसाद ने छात्राओं के साथ किया  शैक्षणिक संवाद 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिन्हा विश्व दूरसंचार दिवस 2022 समारोह में सम्मानि...
समसारा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, छात्रों ने किया हवन में भाग
शिक्षक दिवस : अपना जनहित समिति ने अध्यापकों को किया सम्मानित
दिव्यांग रिंकू प्रजापति मुढ़ी बकापुर के पुस्तकालय में पढ़ने वाले दर्जनों छात्रों के बने,सहारा
शिव नादर यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह 2018 का आयोजन
ग्रामीण परिवेश में रहकर बेटी बनी डॉक्टर, The Ambition Library सादोपुर में पढाई कर एमडी के लिए की तैय...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 
बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  टैलेंट टाइटन्स  कार्यक्रम का आयोजन हुआ