राम-ईशोत्सव में फैशन शो : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विवि के विद्यार्थियों ने राम-ईशोत्सव में फैशन शो में प्रथम स्थान हासिल कर विवि का नाम किया है। रामईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स नॉलेज पार्क-दो ग्रेटर नोएडा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कालेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गौतमबुद्ध विवि के विद्यार्थियों ने हिन्दी डिबेट, अंग्रेजी डिबेट, वन एक्ट प्ले, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ड्यूट सांग हिन्दी, आजा नच ले तथा फैशन शो में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीएड से रितु सिंह, ज्योति यादव, मिनाक्षी गुप्ता, शालिनी, विवेक सिंह ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा और फैशन शो प्रतियोगिता मे जीबीयू प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्राफी अपने नाम किया। कॉलेज के चेयरमैन आर.सी. शर्मा और संस्थान की निदेशिका प्रतिभा शर्मा ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। गौतमबुद्ध विवि के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने बताया कि गत वर्ष भी जीबीयू के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था तथा सीटीईटी परीक्षा में शतप्रतिशत नतीजे रहे। विभागाध्यक्ष एवं छात्रों ने इसका श्रेय विवि के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा को दिया है।

यह भी देखे:-

सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में "गंगा अवतरण" की भव्य नाट्य प्रस्तुति, दर्शकों ने की सराहना
ग्रेनो के बस शेल्टर बताएंगे, यूपी के 75 जिलों में क्या है खास, ग्रेनो वेस्ट में 25 बस नए शेल्टर बनें...
बरेली मंडल प्रभारी ने जिम का फीता काटकर किया उद्घाटन
स्वाति सिन्हा (आम आदमी पार्टी) की पहल: भीषण गर्मी में AAP ने शुरू की निशुल्क जल सेवा, गौर अतुल्यम के...
बीटा-1 में चंदन और फूलों की होली: खुशबू, गीत और ढोल की थाप पर झूमे सेक्टरवासी
ग्रेटर नोएडा के युवा विक्रांत तोंगड़ को जल प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित
सांसद महेश शर्मा ने किसान मेला का किया उद्घाटन , किसानों को जैविक खेती के तकनीक की दी गई जानकारी
"रन फॉर फन": बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बढ़ाया उत्साह
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
शारदा युनिवर्सिटी में औद्योगिक महाकुम्भ का आयोजन , स्टार्ट-अप परियोजनाएं हुई पेश
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 के लिए 25 नवंबर तक करें नामांकन, जानें कैसे
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर व्याख्यान श...
डीडब्ल्यूपीएस के लिए गौरव का क्षण, एनसीसी अधिकारी  ममता को सेकंड ग्रेड रैंक से किया गया सम्मानित
गौतमबुद्धनगर में 21 मई को मनाया जाएगा किसान दिवस, विकास भवन सभागार में होगी किसानों की समस्याओं की स...