आई.टी.एस. में माँ भगवती की चौकी का भव्य आयोजन

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में परम्परानुसार माता की 14वी चैकी का भव्य आयोजन किया गया। आई.टी.एस. द-एजूकेशन ग्रुप के प्रत्येक परिसर में ’माता की चैकी’ के आयोजन की परम्परा 1995 से चली आ रही है व इसका निर्वाहन इंजीनियरिंग काॅलेज में 2005 से किया जा रहा है। आई.टी.एस. की परम्परा है कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरंभ में माता का आशीर्वाद लेने के लिए माता की चैकी का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर माँ दुर्गा के भव्य पंडाल में माँ वैष्णों के साथ श्री गणेश जी, शिवजी, श्री राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की अदभुत एवं मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। चैकी का शुभारंभ आई.टी.एस. ’’द-एजूकेशन ग्रप’’ के चेयरमैन डाॅ0 आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. द-एजूकेशन ग्रप, श्री सोहेल चड्ढा व अर्पित चड्ढा, सेकेट्री श्री बी.के. अरोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री सुरेन्द्र सूद, कार्यकारी निदेशक, डाॅ0 विकास सिंह, संस्थान के डीन अकादमिक, डाॅ0 गगनदीप अरोरा व डीन स्टूडेन्ट वैलफेयर डाॅ0 संजय यादव एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा माता के पूजन एवं आराधना से हुआ। इस अवसर पर पूरा आई.टी.एस. ग्रेटर नोएडा परिसर भजन एवं जय माता दी के नारो से गूंज उठा। इस के साथ ही सभी भक्तों ने एक सुर में माता के प्रचलित भजन चलो बुलावा आया है, पौड़ी-पौड़ी चढ़ता जा को गाया एवं माँ की भक्ति में सराबोर हो गये। माता की चैकी में सभी आई.टी.एस. के विद्यार्थियों, नवागन्तुक विद्यार्थियों के माता-पिता एवं ग्रेटर नोएडा के गणमान्य व्यक्ति सपरिवार आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज के विद्यार्थीयों ने माता वैष्णो देवी से उज्ज्वल भविष्य के लिए पूजार्चना कर आशिर्वाद लिया। विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकगण ने भी माँ के चरणों में नमन करते हुए अपने एवं अपने संतान की सबुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
कार्यक्रम के अन्त में आई.टी.एस. परिवार के सभी सदस्यों ने अपने आगुंतक एवं अतिथियों के साथ माँ की आरती में हिस्सा लिया एवं आशीर्वाद स्वरूप माता का प्रसाद गृहण किया। कार्यक्रम का समापन संस्था के सभी शिक्षकों, विद्यार्थी, स्टाफ एवं आगुन्तकों के प्रसाद गृहण के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

जीबीयू में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभयंजना 2020  का  समापन  
अब सीधे चुनाव प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत, जानिए कैसे
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
ऐतिहासिक बाराही मेला: रागिनी कलाकारों ने सुनाया गीता का उपदेश, भाव विभोर हुए दर्शक
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
सुप्रीम कोर्ट : 20 साल से अलग पति-पत्नी आए साथ, जानें क्‍या है पूरा मामला
विश्व पर्यावरण दिवस : ग्रेनो प्राधिकरण ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की
सिटी हार्ट अकादमी में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व।
India Covid Cases: पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपद वासियों को दी विजयदशमी की बधाई
गौतमबुद्धनगर: चेतन को बनाया गया महामंत्री, भाजयुमो के कार्यकारिणी का हुआ घोषणा
COVID 19 : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे ग्रेटर नोएडा , अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक शुरू
केंद्र तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा किसी भी अन्य प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार- नरेंद...
कल का पंचांग, 22 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रामायण के राम हुए भाजपा मे शामिल, पढें ये पूरी ख़बर